• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बिजली पर सवाल पूछने पर भड़के कटंगी विधायक, कहा- जाकर कहीं और बोलो, मुझसे जरूरी बातें करो

भावांतर योजना को लेकर हुई बैठक में एक किसान ने बिजली की समस्या पर कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी से सवाल पूछ लिया, जिस पर विधायक झल्ला गए।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 04:59:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 04:59:59 PM (IST)
बिजली पर सवाल पूछने पर भड़के कटंगी विधायक, कहा- जाकर कहीं और बोलो, मुझसे जरूरी बातें करो
कटंगी के पंवार मंगल भवन में किसानों का विरोध।

HighLights

  1. कटंगी के पंवार मंगल भवन में किसानों का विरोध
  2. भावांतर योजना की बैठक में उठा बिजली का मुद्दा
  3. बिजली पर सवाल पूछने पर भड़के कटंगी विधायक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। गुना में सड़क न बनने पर वोट न देने की बात सुनकर एक युवक पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी तरह की घटना बालाघाट जिले के कटंगी से भी सामने आई है, जहां 18 सितंबर को भावांतर योजना को लेकर हुई बैठक में एक किसान ने बिजली की समस्या पर कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी से सवाल पूछ लिया, जिस पर विधायक झल्ला गए।

उन्होंने कहा- जाओ, जाकर कहीं और बोलना, मुझसे जरूरी बात करो। बीच-बीच में टोकना बंद करो। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया- विधायक

इस पर विधायक पारधी का कहना है कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। यह बैठक कटंगी के पंवार मंगल भवन में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के तत्वावधान में भावांतर योजना को लेकर हुई थी। इसमें लगभग 300 किसान शामिल हुए थे।


विधायक ने बताया कि वहां भावांतर पर चर्चा करने के बजाय फीडर विभक्तिकरण योजना को लेकर मुद्दा बनाया जा रहा था। मैंने किसानों को बताया कि फीडर विभक्तिकरण योजना वर्ष 2010 की है और मैं विधायक 2023 में बना हूं। मेरे गांव (अंसेरा) में 2013 से दस घंटे बिजली मिल रही है। मैं इस योजना में कैसे कोई बदलाव कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें- कचरे से अब होगी बंपर कमाई, 23,731 करोड़ रुपये की 'गोबर-धन' योजना लागू, गांव में खुलेंगे कमाई के रास्ते

किसान संगठन अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष खोवेंद्र तुरकर ने विधायक की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विधायक को इस लहजे में नहीं बोलना चाहिए था। खोवेंद्र ने बताया कि बैठक में विधायक ने किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने पठार क्षेत्र, जमुनिया और आसपास के गांवों में वन्यजीवों से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सोलर फेंसिंग के प्रयास करने की बात कही।

कीट और बीमारियों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर भी सर्वे कराने का भरोसा दिया। बैठक में किसानों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। विधायक के अनुसार, जो किसान बिजली समस्या पर बार-बार सवाल पूछ रहा था, वह भाजपा विरोधी है। बैठक के बाद अन्य किसानों ने रोका-टोकी करने पर उसे डांटा भी।