
नईदुनिया न्यूज, वारासिवनी। बहुचर्चित चावल हेराफेरी मामले में 20 सितंबर को भोपाल गिरफ्तार पूर्व मंत्री व वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे को तीन दिन बाद ही वारासिवनी न्यायालय से राहत मिल गई है।
हर्ष राइस इंडस्ट्री के संचालक कुमार कावरे को न्यायालय ने गुरुवार को जमानत दे दी। कुमार कावरे के अधिवक्ता द्वारा व्यवहार न्यायालय वारासिवनी में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश मीणा के न्यायालय में जमानत आवेदन दाखिल किया था, जिसे स्वीकार करते हुए न्यायाधीश ने कुमार को जमानत दे दी।
22 सितंबर को पूर्व मंत्री के भतीजे अविनाश कावरे सहित पांच आरोपितों को जमानत मिली थी। वर्तमान में चावल हेराफेरी के आरोप में कुमार के बिजनेस पार्टनर विनोद शर्मा और गोपाल ठाकुर वारासिवनी जेल में हैं।
21 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय ने कुमार की जमानत याचिका खारिज की थी, जिसके बाद कुमार को जेल भेज दिया गया, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें राहत मिल गई। 20 आरोपितों में अब तक 14 को जमानत मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर सहित संभाग के कई जिलों में हो सकती है गरज-चमक के साथ तेज बारिश, दो दिन झमाझम बरसेंगे बादल