• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में विसर्जन के दौरान खतरा नहीं समझ सके, डूबने दो युवकों की मौत

करीब एक घंटे तक सघन सर्चिंग कर किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को ...और पढ़ें

By Mahesh ChouhanEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 09:17:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 09:17:53 PM (IST)
बालाघाट में विसर्जन के दौरान खतरा नहीं समझ सके, डूबने दो युवकों की मौत
तालाब में शव खोजती डीआरसी केंद्र किरनापुर से पहुंची होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम। नईदुनिया

HighLights

  1. सरईटोला व किरनापुर के मोरवाही में हादसा
  2. दो परिवारों के लिए पर्व की खुशी मातम में बदली
  3. बारिश के कारण तालाबों और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेश विसर्जन दो परिवारों के लिए मातम में बदल गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई।

होमगार्ड वएसडीईआरएफ टीम मौके पर पहुंची

पहली घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरवाही की है। यहां दोपहर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए 17 वर्षीय तन्मय गिरी पिता बालगिरी गोस्वामी गहरे पानी में जाने से तालाब में डूब गया। सूचना पर डीआरसी केंद्र किरनापुर से होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला

टीम प्रभारी भीष्म सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में नायक यशवंत राव गभने, सैनिक संवदलाल राहंगडाले, चेतन, संजय चौधरी, योगेश बघेल,परसराम कोकोटे, हीरालाल टेकाम,करण सिंह वल्के और चितेश्वर राहंगडाले ने बारिश के बीच करीब एक घंटे तक सघन सर्चिंग कर किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा।


विसर्जन के दौरान पानी में डूब गया

दूसरी घटना गर्रा थाना क्षेत्र के सरईटोला की है। यहां मशीनटोला गर्रा निवासी राजेन्द्र पिता सालिकराम चौहान, जाति पवार, उम्र 33 वर्ष प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन के दौरान वह भी पानी में डूब गया।

टीम ने रेस्क्यू कर शव को पानी से बाहर निकाला

स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने उसके शव को भी पानी से बाहर निकाला। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाबों और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे विसर्जन के दौरान खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस : गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई फिर टली, 30 सितंबर को संभावित