• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

त्विषा शर्मा डेथ केस : गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई फिर टली, 30 सितंबर को संभावित

पहले 15 सितंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से जमानत आवेदन पर जवाब पेश करने के लिए समय मांगा गया था।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 07:18:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 07:18:41 PM (IST)
त्विषा शर्मा डेथ केस : गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई फिर टली, 30 सितंबर को संभावित
गिरिबाला सिंह फिलहाल भोपाल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

HighLights

  1. शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी
  2. समयाभाव के कारण मामले की सुनवाई टली
  3. गिरिबाला सिंह ने ट्रायल कोर्ट से जमानत नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास एवं पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।

जमानत अर्जी सुनवाई के लिए नियत थी

न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष जमानत अर्जी सुनवाई के लिए नियत थी, लेकिन समयाभाव के कारण मामले की सुनवाई टल गई।

अर्जी पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था

अब जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई 30 सितंबर को संभावित है। गिरिबाला सिंह की ओर से अधिवक्ताओं ने जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था।

जवाब पेश करने के लिए समय मांगा था

इससे पहले 15 सितंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से जमानत आवेदन पर जवाब पेश करने के लिए समय मांगा गया था।

भोपाल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं गिरिबाला

एकलपीठ ने सीबीआई को एक सप्ताह का समय देते हुए मामले को आगे की सुनवाई के लिए नियत किया था।गिरिबाला सिंह फिलहाल भोपाल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

त्विषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी

त्विषा शर्मा की 12 मई, 2026 को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। गिरिबाला सिंह ने ट्रायल कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद हाई कोर्ट में नियमित जमानत अर्जी दायर की है।

यह भी पढ़ें- मंडला में लोकायुक्त ने 2 लाख की रिश्वत लेते CMO को दबोचा, नल-जल योजना के काम के बदले मांगी थी रकम