• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में खेत में काम कर रही थी महिला, घास के बीच में बैठे तेंदुए ने किया हमला

दुर्गा बाई वहां कचरा निकालने गई और उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के बाएं कान, बाएं हाथ और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद से ग्राम...और पढ़ें

By Guneshwar SahareEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 03:27:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 03:27:28 PM (IST)
बालाघाट में खेत में काम कर रही थी महिला, घास के बीच में बैठे तेंदुए ने किया हमला
दुर्गा यादव के मकान के सामने जुटी भीड़ व इसी बाड़ी में धात लगाए बैठा रहा तेंदुआ। सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. हालत ज्‍यादा गंभीर होने से गोंदिया रेफर किया
  2. वन विभाग के कर्मि‍यों ने कुकर्रा में बढ़ाई गश्त
  3. अफसरों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने दे रहे निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। वन परिक्षेत्र गढ़ी के अंतर्गत ग्राम कुकर्रा में तेंदुए के हमले से रामदीन यादव की पत्‍नी 59 वर्षीय महिला दुर्गा घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी से सिविल अस्पताल बैहर और वहां से गोंदिया रेफर किया गया है।

बाड़ी के पास घना जंगल, घास भी ऊंची

बताया गया कि दुर्गा यादव के मकान के सामने 25 से 30 डिसमिल की बाड़ी है, जिसमें मक्का लगा हुआ है और ऊंची घास भी है। बाड़ी यानी खेत के पास घना जंगल है। तेंदुआ संभवतः मक्के की फसल के बीच में बैठा था।


वन विभाग नेएक हजार रुपये आर्थिक सहायता दी

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कुकर्रा, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के जंगल से लगा हुआ है, जहां बाघ, तेंदुए और अन्य वन्यप्राणी बड़ी संख्या में पाए जाते है। तेंदुए के हमले के बाद, वन विभाग ने घायल महिला को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

हमले के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ाई

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी के चिकित्सक ने बताया कि महिला को गढ़ी अस्पताल के बाद बैहर रेफर किया गया था और उनके स्वजन उन्हें गोंदिया ले गए हैं। हमले के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।

वन्यप्राणी गांव तक आ जाते हैं

गढ़ी क्षेत्र के गांव जंगल के बीच में बसे हुए है और यह क्षेत्र कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बफर व कोर जोन से जुड़ा हुआ है। इस कारण वन्यप्राणी गांव तक आ जाते हैं।

सतर्क रहने की सलाह दी गई है

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए पर निगरानी रखने के लिए गश्त की जा रही है। ग्रामीणों को खेतों और बाड़ी में जाने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कुकर्रा में एक महिला मकान से लगी मक्के की बाड़ी में साफ सफाई करने गई थी। तभी उस पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए गढ़ी से बैहर और वहां से गोंदिया रेफर किया गया है। महिला के स्वजनों को विभाग की तरफ से एक हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि दी गई है। इस घटना के बाद से गांव में मुनादी करवाकर गश्त बढ़ा दी गई है।

परिवेश वारदे, वन परिक्षेत्र अधिकारी, गढ़ी।

यह भी पढ़ें- अनिक घी का नमूना असुरक्षित मिला, हाई कोर्ट ने स्टॉक वापस लेने के आदेश पर रोक से किया इनकार