• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में नाले में बहा युवक, घर वाले आने की राह देखते रहे; सुबह आई मौत की खबर

आधे घंटे की बारिश में ही नाला खतरे के निशान से ऊपर बहने लगता है और आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। इस कारण बरसात के दिनों में स्कूली बच्चे, कालेज के छ...और पढ़ें

By Guneshwar SahareEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:16:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 04:16:30 PM (IST)
बालाघाट में नाले में बहा युवक, घर वाले आने की राह देखते रहे; सुबह आई मौत की खबर
कोसमारा से खोलमारा के बीच पिपरई नाले के पास जांच करती पुलिस। सौाजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. अच्छी बारिश हुई थी, जिससे नाला उफान पर था
  2. बारिश के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका
  3. नाले की पुलिया के किनारे एक शव पड़ा दि‍खा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। लांजी थाना क्षेत्र के कोसमारा से खोलमारा के बीच बहने वाले पिपरई नाले में बहने से एक 39 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।मृतक की पहचान ग्राम पौनी निवासी रामदास पिता भागचंद मेश्राम के रूप में हुई है।

अंधेरा के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पोला पर्व था। शाम करीब छह बजे तक रामदास घर पर ही मौजूद था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए कहीं चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा और वर्षा के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका।


नाले की पुलिया के किनारे एक शव पड़ा देखा

शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने पिपरई नाले की पुलिया के किनारे एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही स्वजन और कोसमारा के सरपंच दिलीप धनौले भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान रामदास मेश्राम के रूप में की गई।

नाले पर बनी पुलिया की ऊंचाई बहुत कम

आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात नाला पार करते समय वह तेज बहाव में बह गया होगा। शुक्रवार को लांजी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी, जिससे नाला उफान पर था। कोसमारा के सरपंच दिलीप धनौले ने बताया कि पिपरई नाले पर बनी पुलिया की ऊंचाई बहुत कम है।

मांग कई बार क्षेत्रीय विधायक से की लेकिन नहीं दिया ध्‍यान

कई बार लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं। सरपंच ने बताया कि पुलिया को ऊंचा कर पक्का पुलिया बनाने की मांग कई बार क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे से की जा चुकी है, लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

पुलिया का निर्माण होता तो शायद हादसा टल जाता

अगर समय रहते पुलिया का निर्माण हो जाता तो शायद यह हादसा टल जाता। वहीं लांजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका खारिज, कहा-लंबे समय तक दूर रहने मात्र से नहीं होते अलग