• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

4 साल के मासूम बेटे को फांसी पर लटकाने के बाद पिता भी फंदे से झूला, दोनों की मौत, बड़वानी में दिल दहला देने वाली वारदात

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लफनगाव में बुधवार सुबह 10 बजे ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। अपने ही चार वर्षीय बे...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 04:09:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 04:09:13 PM (IST)
4 साल के मासूम बेटे को फांसी पर लटकाने के बाद पिता भी फंदे से झूला, दोनों की मौत, बड़वानी में दिल दहला देने वाली वारदात
बेटे को फांसी देकर पिता ने भी लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बेटे को फांसी देकर पिता ने भी लगाई फांसी
  2. घटना में दोनों की ही मौत हो गई है
  3. घटना से अंचल के लोग सदमे में हैं

नईदुनिया न्यूज, ओझर। बड़वानी जिले के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लफनगाव में बुधवार सुबह 10 बजे ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। अपने ही चार वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाकर पिता भी फंदे से झूल गया। घटना में दोनों की मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना से अंचल के लोग सदमे हैं।

पुलिस के अनुसार लफनगाव ग्राम पंचायत के चिभानियापूरा मोहल्ले के सायमल पुत्र बुधला (22) तथा उसका चार वर्षीय बेटा सुमित अपने घर में फांसी पर लटके मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सुमित का दादा बुधला नागलवाड़ी सुबह से सुमित के लिए दवा लेने गया था। दवा लेकर वापस आने के बाद बुधला को खिड़की से पोता सुमित व बेटा सायमल दोनों को रस्सी से लटके दिखे। जिन्हें दरवाजा तोड़कर निकाला गया।


यह भी पढ़ें- रायसेन में जीजा-साली के पेड़ से लटके मिले शव, प्रेम संबंधों के विरोध से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

दोनों मृतकों की मां व दादी खेत में सुबह से काम करने गए हुए थे। बताया गया कि अबोध सुमित बचपन से बीमार था। जिसको लेकर उसका पिता सायमल परेशान रहता था। वहीं परिवार की माली हालत भी खराब बताई गई है। नागलवाड़ी थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। डाक्टर की पैनल से पीएम कराया जा रहा है।