• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन में जीजा-साली के पेड़ से लटके मिले शव, प्रेम संबंधों के विरोध से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

रायसेन के नागिन मोड़ जंगल में जीजा और शादीशुदा साली के शव फंदे पर मिले। प्रेम प्रसंग की आशंका के बीच पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

By Ambuj MaheshwariEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:53:22 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:53:22 AM (IST)
रायसेन में जीजा-साली के पेड़ से लटके मिले शव, प्रेम संबंधों के विरोध से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
रायसेन में जीजा-साली के पेड़ से लटके मिले शव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जंगल में पेड़ पर जीजा-साली के शव फंदे से मिले।
  2. प्रेम प्रसंग का परिजन और रिश्तेदार लगातार विरोध कर रहे थे।
  3. दोनों रविवार शाम बाइक से घर से साथ निकले थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। थाना क्षेत्र के नागिन मोड़ पर जंगल में जीजा एवं साली के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि जीजा का उसकी शादीशुदा साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका युवक की पत्नी और परिजनों समेत सभी विरोध कर रहे थे।

बताया गया है कि रविवार की शाम को जीजा अपनी बाइक से साली को लेकर उसके घर से निकला। दोनों ने मिलकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों और रिश्तेदारों का था विरोध

बाड़ी एसडीओपी नीलम चौधरी ने बताया कि सिलवानी तहसील के ग्राम बीकलपुर निवासी रूपेश कुशवाह 38 वर्ष का उसकी शादीशुदा साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका उसकी पत्नी और परिजनों सहित सभी रिश्तेदार विरोध कर रहे थे।

देर रात महिला के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

रविवार की शाम को रूपेश कुशवाह अपनी बाइक से साली को अपनी ससुराल ग्राम पठा पौड़ी से लेकर निकला, लेकिन जब देर रात तक वह दोनों घर नहीं आए। महिला के पति ने रात करीब 1 बजे सिलवानी थाने पहुंचकर दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।


राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बाड़ी थाना क्षेत्र के नागिन मोड़ के पास राहगीरों ने दोनों के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके हुए देखे और पास में एक बाइक खड़ी देखी, तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और मर्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़ें- नीमच में फायदे का सौदा बताकर प्रॉपर्टी व्यवसायी को मिलने बुलाया, किडनैप कर 25 लाख वसूले; किसी तरह छूटकर भागा