• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी को मिलेगी जाम से मुक्ति, 42 करोड़ की लागत से बनेगा बायपास, डेब व देवनली नदियों पर भी बनेंगे दो बड़े पुल

अनुपूरक बजट में मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बायपास के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रदेश की एसएससी (स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी) को भ...और पढ़ें

By Manoj BhatoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 05:36:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 05:36:33 PM (IST)
बड़वानी को मिलेगी जाम से मुक्ति, 42 करोड़ की लागत से बनेगा बायपास, डेब व देवनली नदियों पर भी बनेंगे दो बड़े पुल
नागलवाड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत।

HighLights

  1. नागलवाड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा पर काम तेज
  3. गवाघाटी की संकरी सड़क का घटेगा दबाव

मुरारी सोनी, नईदुनिया, ओझर/बड़वानी। आखिरकार क्षेत्र के ग्रामीणों व राहगीरों को बायपास सड़क मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। अनुपूरक बजट में मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बायपास के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रदेश की एसएससी (स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी) को भेज दिया है।

समिति से स्वीकृति मिलते ही जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बायपास सड़क की कनेक्टिविटी सीधे तौर पर खरगोन जिले के गांवों के साथ नागलवाड़ी से नेशनल हाइवे तक हो जाएगी। इसके बनने से ओझर गवाघाटी के संकरे रास्ते और आए दिन लगने वाले जाम की परेशानियों से क्षेत्रवासियों को मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है।


20 वर्षों से बनी हुई है जाम व हादसों की समस्या

लगभग 20 वर्षों से गांव का रहवासी क्षेत्र आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहा है। यहां की ढलानयुक्त संकरी सड़क पर कई बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। यद्यपि हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई लोग चोटिल जरूर हुए हैं।

जाम की समस्या व नागरिकों द्वारा की जा रही बायपास की मांग को नईदुनिया वर्षों से प्रमुखता से उठाता रहा है। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की पहल पर दो मार्च को जुलवानिया भोंगर्या मेले में आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां बायपास निर्माण की घोषणा की थी।

बायपास बनने से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिखरधाम नागलवाड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही नागलवाड़ी सब्जी हब का ट्रैफिक भी बिना गांव में प्रवेश किए सीधे बायपास से सुरक्षित निकल सकेगा।

सात मीटर चौड़ी सड़क व दो नदियों पर बनेंगे पुल

लोनिवि राजपुर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अनुपूरक बजट में स्वीकृति के बाद वित्तीय मंजूरी के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग के अंतर्गत आने वाली एसएससी को भेजा गया है। प्रस्तावित बायपास को गवाघाटी हाइवे से नवोदय विद्यालय के पीछे से बनाने की योजना है।

इस मार्ग में कोल्याखोदरी नाले पर पुलिया के निर्माण के साथ ही ओझर की डेब नदी पर भड़कला के पास और देवनली नदी पर दो बड़े पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार मार्ग में अन्य छोटी पुलियाएं भी बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- शहडोल में नींद की झपकी आने से चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF की सजगता से बची जान, पैर हुआ फ्रैक्चर

गवाघाटी की खतरनाक व संकरी सड़क से मिलेगी राहत

नेशनल हाइवे गवाघाटी से बनने वाले लगभग सात किलोमीटर लंबे व सात मीटर चौड़े इस नए रास्ते के बनने से क्षेत्र को हाइवे से जोड़ने वाली एकमात्र ओझर गवाघाटी सड़क का यातायात दबाव काफी कम हो जाएगा।

वर्तमान में उपयोग की जा रही यह सड़क मात्र तीन मीटर चौड़ी है, जिस पर दिन-रात भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। रास्ता संकरा होने से सामने से आते बड़े लोडिंग ट्रकों को साइड देने के लिए छोटे वाहनों, बाइक व कार को जान का जोखिम उठाकर मजबूरी में कच्चे रास्ते पर उतरना पड़ता है। इस समस्या को नईदुनिया लगातार उजागर करता रहा है।

स्वीकृति होते ही टेंडर होंगे

एसएससी कमेटी को प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।- अमित भूरिया, एसडीओ, लोनिवि, राजपुर।