• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में नींद की झपकी आने से चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF की सजगता से बची जान, पैर हुआ फ्रैक्चर

हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में सफर के दौरान नींद लगने से एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। गनीमत रही कि ट्रेन की गति कम थी, जिससे गंभ...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 04:54:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 04:54:32 PM (IST)
शहडोल में नींद की झपकी आने से चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF की सजगता से बची जान, पैर हुआ फ्रैक्चर
चलती उत्कल एक्सप्रेस से गिरा यात्री।

HighLights

  1. शहडोल के पास बड़ा हादसा टला
  2. चलती उत्कल एक्सप्रेस से गिरा यात्री
  3. ट्रेन के दरवाजे पर सो रहा था यात्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस में सफर के दौरान नींद लगने से एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। शहडोल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे घायल पड़े यात्री पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ जवानों की नजर पड़ी, जिससे समय रहते उसकी जान बच गई।

घटना सोमवार को शहडोल स्टेशन के किलोमीटर संख्या 910/18-20 के पास डाउन लाइन पर पॉइंट नंबर 94 के नजदीक हुई। ड्यूटी के दौरान आरपीएफ स्टाफ ने एक व्यक्ति को ट्रैक किनारे पड़ा देखा। सूचना पर पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक एस. उरांव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया।


परिजनों से संपर्क और हादसे की वजह

घायल ने अपना नाम प्रदीप कुशवाहा (40), पुत्र स्व. लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, निवासी टिकरिया टोला, सतना बताया। उसके पास मोबाइल नहीं था, लेकिन कागज पर लिखे दो नंबर मिले, जिनसे परिजनों से संपर्क का प्रयास किया गया।

प्रदीप ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 18478 उत्कल एक्सप्रेस से कटनी से रायपुर जा रहा था। जनरल कोच में पीछे की ओर गेट के पास बैठा था। सफर में नींद आने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। कटनी से रायपुर का टिकट भी हादसे में गुम हो गया।

यह भी पढ़ें- शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, आपसी सहमति से टूटा 9 साल पुराना रिश्ता, बेटी रहेगी मां के साथ

आरपीएफ की तत्परता से बची जान

गनीमत रही कि ट्रेन की गति कम थी, जिससे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर जीआरपी के उप निरीक्षक आरएन झरिया स्टाफ के साथ पहुंचे। रेलवे एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उपचार जारी है। आरपीएफ की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।