• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के निलंबन पर भड़कीं 450 छात्राएं, कलेक्टर से मिलने 5 KM पैदल मार्च

अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में बड़गांव स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की करीब 450 छात्राएं सोमवार को सड़कों पर उतर आईं।

By Yuvraj GuptaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 09:06:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 09:29:52 PM (IST)
बड़वानी में हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के निलंबन पर भड़कीं 450 छात्राएं, कलेक्टर से मिलने 5 KM पैदल मार्च
बड़वानी में हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के निलंबन पर भड़कीं 450 छात्राएं

HighLights

  1. अधीक्षिका निलंबन के विरोध में 450 छात्राएं सड़कों पर उतरीं
  2. कलेक्टर से मिलने के लिए 5 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला
  3. SDM के दो दिन में समाधान के आश्वासन के बाद छात्राएं लौटीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में बड़गांव स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की करीब 450 छात्राएं सोमवार को सड़कों पर उतर आईं। कलेक्टर से मिलने की जिद में छात्राएं करीब पांच किलोमीटर पैदल चल धोबड़िया तालाब तक पहुंच गईं। सुबह नौ बजे सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह, तहसीलदार राहुल सोलंकी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

छात्राओं ने अधीक्षिका सारिज बडोले का निलंबन निरस्त कर उन्हें बहाल करने की मांग की। बाद में एसडीएम भूपेंद्र रावत ने छात्राओं से संवाद कर दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्राएं लौटने को तैयार हुईं।


निलंबित अधीक्षिका का पक्ष: कर्मचारियों की कमी की दी थी सूचना

निलंबित अधीक्षिका सारिज बडोले ने कहा कि वह डेढ़ साल से कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय और प्राचार्य को लिखित पत्र दे रही थीं। आठ और नौ अक्टूबर को भोपाल में विभागीय बैठक में जाने के दौरान उन्होंने छात्रावास का प्रभार दूसरे कर्मचारी को सौंपा था। 10 अक्टूबर को निरीक्षण में गंदगी मिलने पर उन्हें निलंबित किया गया।

प्रशासन की दलील: निरीक्षण में मिली थीं गंभीर कमियां

वहीं सहायक आयुक्त रंजना सिंह के अनुसार, संभागीय उपायुक्त कार्यालय की टीम को निरीक्षण में रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई में कमियां मिली थीं। अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर संभागीय उपायुक्त द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- एमपी में पहली बार अनूठा प्रयोग, बिना नया पत्थर लगाए संवारा जाएगा 1100 साल पुराना जैन मंदिर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।