• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Exam 2024: बड़वानी के इस स्‍कूल के सभी विद्यार्थी 12वीं कक्षा में फेल, शून्य रहा परीक्षा परिणाम, ग्रामीणों में रोष

बड़वानी जिले के ग्राम मलफा स्थित स्‍कूल में अध्‍ययनरत 85 बच्‍चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन इनमें से एक भी विद्यार्थी पास नहीं हो सका है।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 02:34:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 02:34:19 PM (IST)
MP Board Exam 2024: बड़वानी के इस स्‍कूल के सभी विद्यार्थी 12वीं कक्षा में फेल, शून्य रहा परीक्षा परिणाम, ग्रामीणों में रोष
बोर्ड परीक्षा में ग्राम मलफा स्थित स्‍कूल के सभी बच्‍चे फेल

HighLights

  1. स्कूल के 85 बच्‍चों ने दी थी परीक्षा
  2. सभी बच्चे परीक्षा में हुए फेल
  3. शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की कही बात

MP Board Exam 2024 नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। गत दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले की कुछ स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं कुछ स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा। खासकर खेतिया क्षेत्र में महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश के सीमावर्ती दूरस्थ गांव मलफा में तो पूरी स्कूल का रिजल्ट शून्य निकला। यहां पर कक्षा 12 वीं में दर्ज 89 विद्यार्थियों में से 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और परिणाम में सभी फेल हो गए।

उधर, इस बात से गांव में रोष व्याप्त हो गया है। पालकों ने प्राचार्य के समक्ष रोष जताया वहीं प्राचार्य ने इस शून्य रिजल्ट पर आश्चर्य जताते हुए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की बात कही है। वहीं जिला शिक्षाधिकारी ने इस मामले में जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही है।


गौरतलब है कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद एक होड़ सी लगती है कि किस विद्यालय में किसने कितने अंक प्राप्त किए। वहीं एक खास बात यह भी है कि खेतिया शहर व इसके ग्रामीण विद्यालय में कक्षा दसवीं व 12वीं में कोई भी विद्यार्थी 90 प्रतिशत के अंकों को नहीं छू सके है। वहीं खेतिया के समीप ग्राम मलफा का एक ऐसा विद्यालय है जहां कक्षा 12वीं के 89 में से 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र टेमला पर जाकर परीक्षा दी लेकिन कोई भी विद्यार्थी यहां से उत्तीर्ण नहीं हो सका। जिसके चलते ग्रामीण आक्रोशित है।

अनियमितता की शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग

क्षेत्र के ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को स्कूल की अनियमितता की शिकायत करते हुए संपूर्ण स्टाफ के विरुद्ध जांच व कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उच्चतर विद्यालय का नया भवन भी बनकर तैयार है। जब गांव के प्रतिनिधि मलफा पहुंचे तो विद्यालय में किसी भी कक्षा में कोई विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिले। आक्रोशित पालक भी विद्यालय पहुंचे। जिनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई होती ही नहीं।

पालकों ने कहा स्कूल में नहीं होती पढ़ाई, शिक्षक ढूंढते हैं बहाना

अभिभावक रविंद्र पाटिल का कहना है कि हमारे बच्चे विद्यालय आते हैं यहां पढ़ाई नहीं होती। शिक्षक हर दिन कोई बहाना ढूंढते हैं। जिससे हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। अभिभावक जितेंद्र पाटिल का कहना है कि यहां सारे लोग दोषी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। किशोर पाटिल का कहना है कि विद्यालय में अव्यवस्था है। शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देता है न सिर्फ 10वीं और 12वीं बल्कि नौवीं और ग्यारहवीं के परिणाम भी यहां पर निराशाजनक रहे हैं। यदि सरकार व्यवस्था नहीं कर सकती तो यहां विद्यालय बंद कर देना चाहिए।

परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करेंगे

इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य आलोक सिसोदिया का कहना है कि ऐसे परिणाम क्यों आए हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल से स्कूल के कक्षा 12वीं के रिजल्ट के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करेंगे।

जांच कर करेंगे कार्रवाई

उक्त स्कूल के शून्य परीक्षा परिणाम को लेकर समीक्षा और जांच करेंगे। शिक्षकों ने क्या पढ़ाया इसकी जांच करेंगे। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -शीला चौहान, जिला शिक्षाधिकारी बड़वानी