MP Election 2023: भाजपा ने बड़वानी सीट से प्रेमसिंह पटेल को सातवीं बार दिया टिकट
MP Election 2023: भाजपा का टिकट मिलने से उत्साहित प्रेमसिंह पटेल ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 10 Oct 2023 04:28:35 PM (IST)
Updated Date: Tue, 10 Oct 2023 04:28:35 PM (IST)
HighLights
- बड़वानी विधानसभा से प्रेमसिंह पटेल को पुन: टिकट दिया गया
- प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।
- प्रेमसिंह पटेल एक बार हारे और लगातार पांच बार जीते हैं।
MP Election 2023: नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता का बिगुल बजते ही जहां प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी हरकत में आ गए। वहीं राजनैतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है।
चौथी सूची में बड़वानी से पटेल का नाम
विविध गतिविधियां तेज हो गई है। वहीं भाजपा ने चौथी सूची जारी की जिसमें बड़वानी विधानसभा से प्रेमसिंह पटेल को पुन: टिकट दिया गया है। लगातार सातवीं बार पटेल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
लगातार पांच बार जीते हैं प्रेमसिंह पटेल
टिकट मिलने से उत्साहित प्रेमसिंह पटेल ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनलाल माहेश्वरी ने बताया कि करीब 66 वर्षीय पटेल को लगातार सातवीं बार पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है। पटेल ने अब तक पार्टी के टिकट से छह बार चुनाव लड़ा है। इसमें एक बार हारे और लगातार पांच बार जीते हैं। अब सातवीं बार पार्टी ने उन पर भराेसा जताया है।