• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

रस्सी से गला घोंटा, फिर करंट लगाकर की हत्या... बड़वानी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को भेजा गया जेल

बड़वानी के निवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक ...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:03:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:03:24 PM (IST)
रस्सी से गला घोंटा, फिर करंट लगाकर की हत्या... बड़वानी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को भेजा गया जेल
रस्सी से गला घोंटा, फिर करंट लगाकर की हत्या

HighLights

  1. निवाली पुलिस ने व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया
  2. आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर और करंट देकर हत्या की थी
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, निवाली/बड़वानी। जिले के निवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की रस्सी से गला घोंटकर और करंट लगाकर हत्या की गई थी। मर्ग जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संदिग्ध मौत की जांच में सामने आया हत्या का मामला

पुलिस के अनुसार ग्राम घोड़ल्यापानी के पटेल फल्या में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। इस पर थाना निवाली पुलिस ने 6 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जांच की गई।


घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ संबंधित व्यक्तियों और साक्षियों के बयान लिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को हत्या के संकेत मिले।

आरोपित राजेश उर्फ बदु गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया

पुलिस ने मामले में राजेश उर्फ बदु पुत्र मांगीलाल चौहान निवासी पटेल फल्या ग्राम घोड़ल्यापानी को आरोपित बनाया है। उसके विरुद्ध थाना निवाली में प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी सहित पुलिस और साइबर टीम की रही सराहनीय भूमिका

मामले का राजफाश करने में थाना प्रभारी रवि ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौहान, कमलेश कुशवाह, लोकेश पाटील, रमेश यादव, उमाशंकर मंडलोई, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक योगेश पाटील सहित थाना स्टाफ और जांच दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल की फार्मेसी में 70% दवाएं नहीं, मरीज बाहर से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर