• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में सिकलीगर बस्ती में पुलिस ने दी दबिश, हथियारों का जखीरा मिला, दो गिरफ्तार

जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने सेंधवा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सेंधवा ग्रामीण...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 06:30:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 06:36:28 PM (IST)
बड़वानी में सिकलीगर बस्ती में पुलिस ने दी दबिश, हथियारों का जखीरा मिला, दो गिरफ्तार
सिकलीगर बस्ती में पुलिस ने दी दबिश। सौजन्य

HighLights

  1. एक रिवॉल्वर, चार देसी कट्टे और पांच कारतूस जब्त
  2. फरार आरोपियों की तलाश में ड्रोन से हो रही मैपिंग
  3. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी : जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने सेंधवा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सेंधवा ग्रामीण, सेंधवा शहर और नागलवाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खुरमाबाद के सिकलीगर मोहल्ले में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हस्तनिर्मित रिवॉल्वर, चार कट्टे, पांच जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री बरामद की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार थाना सेंधवा ग्रामीण को सूचना मिली थी कि खुरमाबाद के सिकलीगर मोहल्ले में अवैध हथियार बनाने और बेचने का काम चल रहा है। यहां बाहरी लोगों की आवाजाही भी बनी हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में दबिश दी।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कमल सिंह और रिशपाल को मौके से पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से अवैध हथियार और निर्माण सामग्री बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कमल सिंह पिता धर्म सिंह चावला के कब्जे से तीन कट्टे, तीन कारतूस और हथियार बनाने की सामग्री बरामद हुई।

वहीं रिशपाल पुत्र जीवन सिंह सिकलीकर के पास से एक हस्तनिर्मित रिवाल्वर, एक कट्टा, दो कारतूस और हथियार निर्माण सामग्री मिली। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सेंधवा ग्रामीण में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के खिलाफ पूर्व में भी चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

30 जवानों की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

कार्रवाई एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के नेतृत्व में की गई। इसमें थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओपी सिंह चोंगड़े, नागलवाड़ी और सेंधवा शहर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सहित करीब 30 जवानों की संयुक्त टीम शामिल रही।

फरार साथियों तक पहुंचने की तैयारी

पुलिस पूछताछ में आरोपितों से अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने गांव के बाहरी इलाकों में स्थित संभावित अवैध हथियार निर्माण स्थलों की पहचान के लिए ड्रोन कैमरों से सर्चिंग और मैपिंग शुरू की है। पुलिस का फोकस हथियार बनाने वाले ठिकानों

के साथ-साथ इनके सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

यह भी पढ़ें- दतिया में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, झोपड़ी से बंदूक, कट्टे समेत 59 कारतूस बरामद