• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, झोपड़ी से बंदूक, कट्टे समेत 59 कारतूस बरामद

खेत में बनी झोपड़ी में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री को धीरपुरा पुलिस ने ग्राम लेतरा में पकड़ा है। छापा मार कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक दुनाली बंदू...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 12:43:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 12:43:16 PM (IST)
दतिया में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, झोपड़ी से बंदूक, कट्टे समेत  59 कारतूस बरामद
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी, नईदुनिया

HighLights

  1. झोपड़ी में चल रही थी अवैध हथियार की फैक्ट्री
  2. अवैध हथियारों समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
  3. मौके से बंदूक, कट्टा समेत कारतूस 59 बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। खेत में बनी झोपड़ी में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री को धीरपुरा पुलिस ने ग्राम लेतरा में पकड़ा है। छापा मार कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक दुनाली बंदूक, दो देसी अधिया, एक अधिया व दो अधबने कट्टे सहित 59 कारतूस बरामद किए हैं।

अवैध हथियार फैक्ट्री चलाने वाले आरोपित मनोज यादव पुत्र दयाल यादव लेतरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी मंजीत सिंह चावला व एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि धीरपुरा थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई कर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है।

झोपड़ी से मिले अवैध हथियार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपित मनोज यादव मौके से भागने में सफल हो गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश करते हुए उसके घर और झोपड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण बरामद हुए।


यह भी पढ़ें- MP Weather Water Crisis: 27 में संकट के बादल छोड़ विदा 26 के बदरा, जबलपुर में 35 फीसदी हुई कम बारिश, जलसंकट की बनी संभावना

पुलिस ने मौके से एक 12 बोर की दुनाली बंदूक, 315 बोर की दो देसी अधिया, एक अधिया तथा 315 बोर के दो अधबने कट्टे बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर के 23 राउंड और 12 बोर के 36 राउंड, कुल 59 राउंड जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर की बीएसएफ अकादमी में ट्रेंड हो रहे भूटानी कुत्ते, नारकोटिक्स से लेकर बम डिटेक्शन तक दिया जा रहा प्रशिक्षण

हथियार बनाने की सामग्री जब्त

साथ ही मौके से हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री में दो ग्राइंडर मशीन, एक ड्रिल मशीन, लोहे की एंगल, दो लोहे की राड, लोहे का पाइप, कैचर, वेल्डिंग मशीन, लोहे के नाल के पांच टुकड़े, वेल्डिंग राड, गैस सिलेंडर और सिंगल चूल्हा, फाइबर डिस्क का पैकेट, फ्लैप डिस्क के आठ नग, ग्राइंडर रोड का डिब्बा आदि सामान भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित पर पूर्व में भी चार संगीन अपराध दर्ज हैं। बरामद हथियार बनाने के लिए कच्चा माल और अन्य सामग्री आरोपित कहां से लाता था, साथ ही अवैध हथियारों की खेप कहां भेजी जा रही थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि इस काम में आरोपित के तार के क्षेत्र में अन्य जगह भी जुड़े हो सकते हैं, जिनका खुलासा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर का चेतकपुरी नाला मास्टर प्लान 2035 से गायब, प्रोजेक्ट को लेकर भोपाल तक मचा बवाल, नपेंगे कई अफसर