• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बाइक का अगला पहिया उठाकर किया स्टंट, बड़वानी पुलिस ने काटा 4300 रुपये का चालान

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स व फालोअर्स हासिल करने के लिए अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 01:24:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 01:34:46 PM (IST)
बाइक का अगला पहिया उठाकर किया स्टंट, बड़वानी पुलिस ने काटा 4300 रुपये का चालान
बड़वानी में बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो हुआ था वायरल।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हुआ था
  2. साइबर सेल की मदद ने बड़वानी पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और फिर चालान काटा
  3. बड़वानी पुलिस ने कहा- सड़कें स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित आवागमन के लिए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। सोशल मीडिया पर लाइक्स व फालोअर्स बढ़ाने के चक्कर में बाइक से खतरनाक स्टंट कर उसका वीडियो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवक की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4,300 रुपये की चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक अज्ञात युवक का बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने जांच शुरू की। स्टंट करने वाले युवक की पहचान अश्विन (19) पिता अमरसिंह जाधव निवासी ग्राम ओझर के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के विरुद्ध बिना हेलमेट, तेज गति, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन चलाने देने संबंधी मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 4,300 रुपये का चालान काटा।


पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर नियम तोड़कर बनाए गए स्टंट वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करना कार्रवाई से बचने का साधन नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में हाइवे पर कार खड़ी कर मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थडे: पटाखे जलाकर किया रैंप वॉक, स्कार्पियो की छत पर काटा केक; Video Viral

युवाओं से कहा सड़क स्टंट के लिए नहीं

पुलिस ने युवाओं से कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स व फालोअर्स हासिल करने के लिए अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें। सड़कें स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित आवागमन के लिए हैं। भविष्य में इस तरह के खतरनाक स्टंट के वीडियो सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश, एएसपी धीरज बब्बर व एसडीओपी महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट, बिलासपुर के व्यस्त सड़कों पर राहगीरों की जान के साथ खिलवाड़