• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

13 साल का मासूम छह साल तक रहा बंधुआ मजदूर, मुक्त कराने के बाद दस्तावेज न होने से बालगृह भेजा

जिले के शाहपुर तहसील के ग्राम ढुढुर निवासी गंजू उइके ने वर्ष 2019 में हरदा के एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज न चुका पाने पर ठेकेदार...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 01:48:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 01:48:03 AM (IST)
13 साल का मासूम छह साल तक रहा बंधुआ मजदूर, मुक्त कराने के बाद दस्तावेज न होने से बालगृह भेजा
13 साल का मासूम छह साल तक रहा बंधुआ मजदूर

HighLights

  1. गंजू उइके ने वर्ष 2019 में हरदा के एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था
  2. कर्ज न चुका पाने पर ठेकेदार ने उसके आठ साल के बेटे को अपने पास रख लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। जिले के शाहपुर तहसील के ग्राम ढुढुर निवासी गंजू उइके ने वर्ष 2019 में हरदा के एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज न चुका पाने पर ठेकेदार ने उसके आठ साल के बेटे को अपने पास रख लिया और कहा कि कर्ज अदा करने पर ही बच्चा वापस मिलेगा।

जन साहस संस्था को इस मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन की मदद से 12 सितंबर को हरदा जिले से बच्चे को मुक्त कराया गया। बैतूल में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किए जाने पर दस्तावेज न होने के कारण बच्चे को छिंदवाड़ा बालगृह भेज दिया गया।


अब 13 साल का हो चुका बच्चा पांच साल तक बंधुआ बना रहा। स्वजन के पास जन्म प्रमाण पत्र भी न होने से समस्या और बढ़ गई। बच्चे के पिता ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया है।

कब वापस सौपेंगे

जन साहस संस्था की जिला समन्वयक पल्लवी टाटकर ने बताया कि बच्चे को आठ साल की उम्र से बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। बाल कल्याण समिति बैतूल के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि कानूनी प्रावधानों के चलते बिना दस्तावेज बच्चा माता-पिता को नहीं सौंपा जा सकता। महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट और दस्तावेज पूरे होने पर ही बच्चे को स्वजन के सुपुर्द किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- इंदौर के बाद अब ग्वालियर में जीएसटी छापा, ड्रायफ्रूट कारोबारी ढींगरा परिवार की चार फर्मों पर बड़ी कार्रवाई