• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

इंदौर के बाद अब ग्वालियर में जीएसटी छापा, ड्रायफ्रूट कारोबारी ढींगरा परिवार की चार फर्मों पर बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर में ड्रायफ्रूट कारोबार से जुड़ी ढींगरा परिवार की चार फर्मों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी शुक्रवार को पूरी हुई। बुधवार से शुरू हुई इस कार्रवाई ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 12:11:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 12:59:42 AM (IST)
इंदौर के बाद अब ग्वालियर में जीएसटी छापा, ड्रायफ्रूट कारोबारी ढींगरा परिवार की चार फर्मों पर बड़ी कार्रवाई
इंदौर के बाद अब जबलपुर में जीएसटी छापा

HighLights

  1. ढींगरा परिवार की चार फर्मों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी शुक्रवार को पूरी हुई
  2. बुधवार से शुरू हुई इस कार्रवाई में फर्मों के साथ घर पर भी दस्तावेजों की पड़ताल की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में ड्रायफ्रूट कारोबार से जुड़ी ढींगरा परिवार की चार फर्मों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी शुक्रवार को पूरी हुई। बुधवार से शुरू हुई इस कार्रवाई में फर्मों के साथ घर पर भी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। जांच में बिक्री और रिटर्न के आंकड़ों में अंतर और स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों को सील भी किया गया था।

टैक्सेबल सप्लाई का टैक्स नहीं जमा

स्टेट जीएसटी टीम की जांच में सामने आया कि टैक्सेबल सप्लाई का टैक्स जमा नहीं किया गया था। इसके बाद चारों फर्मों से कुल 45 लाख रुपये जमा कराए गए। यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए गए ड्रायफ्रूट कारोबार पर छापेमारी अभियान का हिस्सा थी।


4 जगहों पर छापे

ग्वालियर में चार टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। इनमें पटेल नगर स्थित गुरुनानक ड्रायफ्रूट (मोहित ढींगरा), गुरुनानक ड्रायफ्रूट प्राइवेट लिमिटेड (मोहित ढींगरा), चेतकपुरी चौराहा स्थित असीम कृपा (अंकित ढींगरा और छाबड़ा की पार्टनरशिप) और महाराज बाड़े पर स्थित किरण ढींगरा की फर्म शामिल हैं।

जांच के दौरान सभी फर्मों का लेखा-जोखा खंगाला गया। बिक्री और रिटर्न में अंतर देखने पर पड़ताल और गहराई से की गई, जिसमें स्टॉक में भी गड़बड़ी मिली।

इसे भी पढ़ें-MP में बजरंग दल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मुस्लिम युवकों ने लाठी, लुहांगी और तलवार से बनाया निशाना