• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

टमाटर चोरी के शक में ले ली बुजुर्ग की जान; बैतूल के धामोरी गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

बैतूल जिले के धामोरी गांव में गुलाब माटे (64) पर टमाटर चोरी का आरोप लगाकर कथित तौर पर लाठी से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल गुलाब माटे ने अस्पताल म...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 11:02:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 11:04:44 AM (IST)
टमाटर चोरी के शक में ले ली बुजुर्ग की जान; बैतूल के धामोरी गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को किया गिरफ्तार
हत्या करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नईदुनिया।

HighLights

  1. टमाटर चोरी का आरोप लगाकर कथित तौर पर लाठी से हमला किया
  2. गंभीर रूप से घायल गुलाब माटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
  3. मामले में सुरेश वाडेकर और उसके बेटे शैलेष को गिरफ्तार किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में टमाटर चोरी के संदेह में एक बुजुर्ग की पिटाई की गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

लाठी-डंडों से पिटाई

पुलिस के अनुसार, धामोरी गांव निवासी गुलाब माटे (64) नौ अक्टूबर 2026 की रात पैदल घर लौट रहे थे। तभी आरोपित सुरेश वाडेकर और उसके बेटे शैलेष ने उन्हें अपने खेत के पास रोककर टमाटर चोरी का आरोप लगाया। गुलाब माटे ने इन्कार किया, लेकिन दोनों ने उनकी लाठी से पिटाई की।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में अनोखा मामला: जन्मदिन की रस्मी पगड़ी ढूंढने थाने पहुंचे पूर्व विधायक; कार्यकर्ता भूलवश पहनकर चला गया था घर

अस्पताल में मौत

गंभीर रूप से घायल माटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्या की धराएं बढ़ाते हुए आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।