• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की साजिश: बैतूल के आमला में 5 लोग गिरफ्तार, घर से धार्मिक साहित्य और दस्तावेज जब्त

आमला के भीमनगर बोड़खी में मतांतरण संबंधी गतिविधियों के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार गणपत सोनवाने के घर पर बैठक और प्रार्थना सभा ...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 11:49:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 11:49:54 PM (IST)
प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की साजिश: बैतूल के आमला में 5 लोग गिरफ्तार, घर से धार्मिक साहित्य और दस्तावेज जब्त
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। नईदुनिया।

HighLights

  1. मतांतरण संबंधी गतिविधियों के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
  2. घर पर बैठक और प्रार्थना सभा की सूचना पर कार्रवाई
  3. पुस्तिकाएं, पंफलेट, सहमति पत्र और संस्थाओं को लिखे पत्र बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल/आमला। मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के प्रविधानों का उल्लंघन करने पर आमला पुलिस द्वारा मतांतरण संबंधी गतिविधि के आरोप में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भीमनगर बोड़खी क्षेत्र में गणपत सोनवाने के घर पर बैठक एवं प्रार्थना सभा आयोजित कर मतांतरण संबंधी गतिविधि की जा रही हैं। सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी आमला एवं पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।

आपत्तिजनक धार्मिक सामग्री बरामद

मौके पर पुलिस टीम को गणपत सोनवाने सहित कुल पांच व्यक्ति उपस्थित मिले। पूछताछ एवं घर की तलाशी के दौरान धार्मिक साहित्य, पुस्तिकाएं/पंफलेट, सहमति पत्र एवं विभिन्न संस्थाओं को लिखे गए पत्र आदि दस्तावेज प्राप्त हुए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपितों द्वारा मतांतरण संबंधी गतिविधियों में संलिप्तता स्वीकार की गई।


मामले में थाना आमला में धारा 3, 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम तथा धारा 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान गणपत सोनवाने के घर से धार्मिक साहित्य एवं संबंधित दस्तावेज तथा अन्य आरोपितों के मोबाइल फोन विधिवत जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें- तुम्हारे देवता नाराज हैं... बाइबल हाथ पर रखवाकर कराया मतांतरण, ₹1 हजार का दिया लालच, झाबुआ में 2 गिरफ्तार

पांच लोग गिरफ्तार

पुलिस ने गणपत पिता शोभना सोनवाने, उम्र 43 वर्ष, निवासी भीमनगर बोड़खी, थाना आमला, जिला बैतूल, इनोस उर्फ एनोस पिता हारून जोनाथन, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, पटेल टोला, बरघाट, जिला सिवनी, रमेश पिता मधुकर अतुलकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुर्गा वार्ड क्रमांक 3, हमलापुर, बैतूल, भावराव पिता कलीराम चंदेलकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी जुनापानी, थाना साईखेड़ा, जिला बैतूल और सुनील पिता कृष्णा नागले, उम्र 50 वर्ष, निवासी सोमगढ़, थाना मुलताई, जिला बैतूल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी नागरिक अपने-अपने धार्मिक विश्वासों एवं आस्थाओं का शांतिपूर्वक पालन करें तथा किसी भी व्यक्ति की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप न करें।