• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

तुम्हारे देवता नाराज हैं... बाइबल हाथ पर रखवाकर कराया मतांतरण, ₹1 हजार का दिया लालच, झाबुआ में 2 गिरफ्तार

23 अगस्त 2026 को करीब 7:30 बजे दोनों आरोपित फरियादी के घर पहुंचे। घर पर फरियादी और उसकी बेटी वेस्ती मौजूद थे। आरोपितों ने जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबा...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 08:28:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 08:28:23 PM (IST)
तुम्हारे देवता नाराज हैं... बाइबल हाथ पर रखवाकर कराया मतांतरण, ₹1 हजार का दिया लालच, झाबुआ में 2 गिरफ्तार
झाबुआ में धर्मांतरण की कोशिश नाकाम।

HighLights

  1. झाबुआ में धर्मांतरण की कोशिश नाकाम
  2. बाइबल पर हाथ रखवाकर पानी छिड़का
  3. प्रलोभन-दबाव बनाने वाले दो गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। रानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनागांव में प्रलोभन देकर और दबाव बनाकर ईसाई धर्म अपनाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत दो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

जुनागांव में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला

पुलिस के अनुसार, फरियादी भारत (45) पुत्र स्व. रदन सिंगाड निवासी जुनागांव (कोदर फलिया) ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। फरियादी ने बताया कि उसके पिता और बड़े बेटे की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपित पांगुसिंह (40) और प्रेम (35) निवासी पुवाला ने रानापुर पुराने बस स्टैंड पर उसे घेरा और कहा कि तुम्हारे घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है, तुम्हारे देवता तुमसे नाराज हैं।


हर माह एक हजार रुपये देने का प्रलोभन दिया

23 अगस्त 2026 को करीब 7:30 बजे दोनों आरोपित फरियादी के घर पहुंचे। घर पर फरियादी और उसकी बेटी वेस्ती मौजूद थे। आरोपितों ने जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाते हुए उनके ऊपर लोटे का पानी छिड़का। इसके बाद उन्होंने अपने पास रखी बाइबल पर फरियादी का हाथ रखवाया और कहा कि धर्म परिवर्तन करने पर हर महीने 1,000 रुपये, कपड़े और पूरे परिवार का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- झाबुआ में किसानों का आंदोलन खत्म, 4 गुना मुआवजे की घोषणा के बाद किसान लौटे घर, सीएम मोहन यादव ने की वर्चुअली चर्चा

ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी

घटना से असहज होकर फरियादी ने तुरंत अपने परिवार के राकेश सिंगाड को फोन कर बुलाया। इसके साथ ही गांव के तडवी जानिया सिंगाड और अगनसिंह सिंगाड भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर दोनों आरोपितों पांगुसिंह और प्रेम को रंगे हाथों पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपित पांगुसिंह और प्रेम के विरुद्ध मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 एवं 5 के तहत अपराध कायम कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना (अनुसंधान) सउनि मनीष कुमार, चौकी प्रभारी कंजावानी को सौंपी गई है।