• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूलवासियों के लिए खुशखबरी, 4 अक्टूबर से शुरू हो रही 24 कोच वाली पोदनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का मिलेगा स्टॉपेज

दीपावली और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पोदनूर जंक्शन और बरौनी जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी सा...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 01:19:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 01:20:30 PM (IST)
बैतूलवासियों के लिए खुशखबरी, 4 अक्टूबर से शुरू हो रही 24 कोच वाली पोदनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का मिलेगा स्टॉपेज
बैतूल से होकर गुजरेगी 24 कोच वाली स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दिवाली पर यात्रियों को रेलवे का बड़ा गिफ्ट
  2. बैतूल से होकर गुजरेगी 24 कोच वाली स्पेशल ट्रेन
  3. 5-5 फेरे लगाएगी यह स्पेशल ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। दीपावली और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पोदनूर जंक्शन और बरौनी जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी सामने आई है। इस ट्रेन का ठहराव बैतूल स्टेशन पर भी रहेगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

कुल पांच ट्रिप लगाएगी ट्रेन

ट्रेन क्रमांक 06021 पोदनूर जंक्शन-बरौनी जंक्शन स्पेशल 4 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन कुल पांच ट्रिप लगाएगी। बैतूल स्टेशन पर ट्रेन के सोमवार को दोपहर 12:38 बजे पहुंचने और 12:40 बजे रवाना होने का समय बताया गया है। पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक, बैतूल अशोक कटारे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन और बैतूल स्टेशन पर इसके समय की जानकारी साझा की है।


यह भी पढ़ें- त्योहारों पर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, अब आठ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी यह स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने बदला मार्ग

24 कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन में 14 स्लीपर कोच, तीन सेकंड एसी, एक एसी थ्री-टियर और चार जनरल कोच शामिल रहेंगे। इसी तरह ट्रेन क्रमांक 06022 बरौनी जंक्शन-पोदनूर जंक्शन स्पेशल 7 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन भी पांच ट्रिप लगाएगी।

बैतूल स्टेशन पर ट्रेन के गुरुवार को दोपहर 12:08 बजे पहुंचने और 12:10 बजे रवाना होने का समय निर्धारित बताया गया है। त्योहारी सीजन में इस ट्रेन के संचालन से बैतूल और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।