• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

त्योहारों पर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, अब आठ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी यह स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने बदला मार्ग

दक्षिण-पश्चिम रेलवे में टुमकूरु-दावणगेरे रेलखंड के टोलाहुंसे यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रयागराज और एसएसएस हुब्बल्ली के बीच चलने वाली विश...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 01:16:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 01:16:49 PM (IST)
त्योहारों पर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, अब आठ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी यह स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने बदला मार्ग
आठ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी प्रयागराज-हुब्बल्ली, फाइल फोटो

HighLights

  1. त्योहारों पर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी
  2. आठ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी प्रयागराज-हुब्बल्ली
  3. 10 अक्टूबर तक दूसरे मार्ग से होगा संचालन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दक्षिण-पश्चिम रेलवे में टुमकूरु-दावणगेरे रेलखंड के टोलाहुंसे यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रयागराज और एसएसएस हुब्बल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का मार्ग बदला गया है।

रेलवे ने ट्रेन क्रमांक 04113-04114 प्रयागराज-एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। परिवर्तित मार्ग के कारण ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। ट्रेन क्रमांक 04113 प्रयागराज-एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन का संचालन तीन अक्टूबर और 10 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय डोन-गूटी-गुंतकल-बल्लारी-एसएसएस हुब्बल्ली होकर चलेगी। मार्ग बदलने के कारण ट्रेन का अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदूपुर, येलहंका, तुमकुरु, अरसीकेरे, दावणगेरे और हरिहर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर, सूर्य की तपिश से पारा 35 डिग्री के पार, अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना

वापसी में ट्रेन क्रमांक 04114 एसएसएस हुब्बल्ली-प्रयागराज विशेष ट्रेन का संचालन छह अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन एसएसएस हुब्बल्ली-बल्लारी-गुंतकल-गूटी-डोन होकर आगे प्रयागराज की ओर जाएगी।

इस बदलाव के चलते हरिहर, दावणगेरे, अरसीकेरे, तुमकुरु, येलहंका, हिंदूपुर, धर्मावरम और अनंतपुर स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में आयुष्मान योजना में बड़ा बदलाव, अब NABH के बिना अस्पतालों में नहीं होगा इलाज, शहर के 79 निजी अस्पताल होंगे बाहर