• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

'पापा की इज्जत उतार दी, इन्हें छोड़ना मत...': बैतूल में बेटी के ससुराल वालों से आहत पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

सुसाइड नोट में मृतक ने बेटी के ससुराल वालों पर कथित तौर पर परेशान करने और झूठे आरोप लगाने की बात लिखी है। बताया गया है कि बेटी का विवाह करीब छह महीने ...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 03:41:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 03:41:34 PM (IST)
'पापा की इज्जत उतार दी, इन्हें छोड़ना मत...': बैतूल में बेटी के ससुराल वालों से आहत पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द
राजेश कडुकार ने बुधवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। नईदुनिया।

HighLights

  1. सुसाइड नोट में बेटी के ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप
  2. बुधवार को जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद मौत हो गई
  3. बेटी का विवाह छह महीने पहले नागपुर में हुआ था

नईदुनिया प्रतिनिधि बैतूल/मुलताई। नगर के अमरावती मार्ग पर सैलून चलाने वाले राजेश कडुकार ने बुधवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह जब उनकी दुकान खोली तो उसमें एक सुसाइड नोट मिला, जिसकी सूचना पुलिस को तत्काल दी गई।

दुकान के अंदर मिला सुसाइड नोट

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे को लेकर जब सेन समाज के लोग दस्तावेजों के लिए सैलून पहुंचे और जब दुकान खोली तो वहां सुसाइड नोट मिला।

जिसमें मृतक राजेश ने लिखा है कि उनको बेटी के ससुराल वाले झूठे आरोप लगाकर परेशान कर रहे थे जिसके कारण वे परेशान हो गए थे।

सुसाइड नोट में उन्होंने बेटे से परिवार वालों का ध्यान रखने और बेटी के ससुराल पक्ष वालों पर कार्रवाई करवाने का कहते हुए लिखा है कि बेटा इन लोगों ने तेरे पापा की इज्जत उतार के रख दी इन्हें छोड़ना मत।


नागपुर में हुई बेटी की शादी

पूरे मामले में बताया जा रहा है कि राजेश ने लगभग 6 माह पूर्व बेटी का विवाह नागपुर में किया था जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा बेटी को परेशान किया जा रहा था।


कुछ समय पूर्व बेटी के ससुराल पक्ष वालों ने राजेश पर गंभीर आरोप लगाए थे जिससे वह मानसिक तनाव में था और फिर बुधवार आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बच्ची की हत्या पर बैरागढ़ में भड़के लोग, भोपाल-सीहोर मार्ग किया जाम, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर एक्शन की मांग

अस्पताल में हुई मौत

जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद गंभीर अवस्था में राजेश को स्वजन द्वारा बैतूल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर मुलताई स्थित सैलून में सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि बैतूल से डायरी आते ही सुसाइड नोट सहित अन्य जांच की जाएगी।

थाना प्रभारी विकास पटेल के अनुसार फिलहाल दुकान में मृतक के स्वजन को लाक लगाने का कहा गया है।