• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूल में पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने 15 महीने की बेटी संग लगाई आग; वायरल हुआ सुसाइड नोट

बैतूल जिले के प्रभात पट्टन के ग्राम वलनी में संजना रूरपुरे ने अपनी 15 माह की बेटी हितिका के साथ आग लगा ली। दोनों की पाढर अस्पताल में उपचार के दौरान मौ...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 11:42:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 11:42:39 PM (IST)
बैतूल में पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने 15 महीने की बेटी संग लगाई आग; वायरल हुआ सुसाइड नोट
मृतिका का जीवित अवस्था का फोटो। नईदुनिया।

HighLights

  1. बैतूल में महिला ने अपनी 15 माह की बेटी के साथ आग लगा ली
  2. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है
  3. सुसाइड नोट में संजना ने अपनी सास और बुआ सास पर लगया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल/मुलताई। प्रभात पट्टन के ग्राम वलनी में एक नवविवाहिता ने अपनी 15 माह की पुत्री के साथ आग लगा ली, जिससे मां बेटी दोनों बुरी तरह झुलस गई। उपचार के दौरान दोनों को मौत हो गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजना पति कपिल रूरपुरे उम्र लगभग 26 वर्ष ने बुधवार को अपनी 15 माह की मासूम बेटी हितिका के साथ आग लगा ली। दोनों को गंभीर हालत में तत्काल स्वजन पाढर अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान गुरुवार को दोनों की मौत हो गई।


पारिवारिक कलह ने ली जान

थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि मृतिका संजना ग्राम हिडली निवासी राजू साहू की पुत्री थी। करीब तीन वर्ष पहले उसका विवाह वलनी निवासी कपिल रूरपुरे से हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतिका के माता-पिता भी पाढर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 'लड़की को बचा लो, शिक्षक कर रहा था ब्लैकमेल': गुना के कुंभराज में युवक ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, सुसाइड नोट भी छोड़ा

सुसाइड नोट से हड़कंप

घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में संजना ने अपनी सास और बुआ सास पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि बुआ सास आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा करवाती थीं। संजना ने अपनी 15 महीने की बेटी को भी साथ लेकर जान देने की बात लिखी है।

संजना ने यह सुसाइड नोट बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी छोटी बहन को इंटरनेट मीडिया माध्यम पर भेजा था और स्टेटस भी लगाया था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके पक्ष को सौंपकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।