• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

'लड़की को बचा लो, शिक्षक कर रहा था ब्लैकमेल': गुना के कुंभराज में युवक ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, सुसाइड नोट भी छोड़ा

सुसाइड नोट में कहा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार गांव का कोचिंग सेंटर चलाने वाला शिक्षक है। आरोप है कि शिक्षक ने एक लड़की को डरा-धमकाकर उस पर लड़की से ब...और पढ़ें

By Dhruv KumarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 09:50:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 09:50:27 PM (IST)
'लड़की को बचा लो, शिक्षक कर रहा था ब्लैकमेल': गुना के कुंभराज में युवक ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, सुसाइड नोट भी छोड़ा
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. गुना के भमावद गांव में राजेंद्र केवट ने की आत्महत्या
  2. सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और सुसाइड नोट छोड़ा
  3. कोचिंग टीचर रामधन प्रजापति पर लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना/कुंभराज। थानाक्षेत्र के भमावद गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने फांसी से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें स्थानीय कोचिंग संचालक शिक्षक पर ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही मृतक द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोचिंग टीचर पर लगाए आरोप

मृतक राजेंद्र केवट पुत्र रूपसिंह केवट ने सुसाइड नोट में कहा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार गांव का कोचिंग सेंटर चलाने वाला शिक्षक है। राजेंद्र का आरोप है कि शिक्षक ने एक लड़की को डरा-धमकाकर उस पर लड़की से बात करने का झूठा आरोप लगाया और रिकार्डिंग के जरिए लड़की को भी ब्लैकमेल किया।


यह भी पढ़ें- एक चोर ऐसा भी... मां की मौत का बदला लेने नर्स की स्कूटी चुराई, भोपाल में पुलिस बनकर घूमता रहा

लड़की को बचाने की लगाई गुहार

उसने कहा कि उस लडक़ी से उसका भाई-बहन जैसा पवित्र रिश्ता था। जब लड़की ने शिक्षक की हरकतों के बारे में उसे बताया, तो शिक्षक ने दोनों को फंसाने और लड़की के स्वजनों से पिटवाने की धमकी दी।

राजेंद्र ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि लड़की को बचाया जाए और शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

भमावद चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही वायरल वीडियो और सुसाइड नोट जब्त किया है।

एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह आत्महत्या की बात कर रहा है। साथ ही गांव के कोचिंग संचालक रामधन प्रजापति पर ब्लैकमेलिंग का आरोप भी लगा रहा है। अभी स्वजन शोक में है इसलिए पुलिस दो दिन बाद बयान लेकर एफआइआर करेगी। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। - राजीव गौर, चौकी प्रभारी भमावद थाना, कुंभराज