• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

कलयुगी बेटे की हैवानियत: पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर ली जान, काम-धंधा न करने की बात पर हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश के बेतुल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनढाना में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। काम-धंधा नहीं करने की बात को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने कथित रूप से अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

By Vinay VermaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 04:04:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 04:04:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कलयुगी बेटे की हैवानियत: पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर ली जान, काम-धंधा न करने की बात पर हुआ था विवाद
आपसी विवाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आपसी विवाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
  2. बीजादेही थाना क्षेत्र के रतनढाना गांव की घटना
  3. हत्या का मामला दर्ज; आरोपित पुत्र की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बेतुल। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनढाना में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। काम-धंधा नहीं करने की बात को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने कथित रूप से अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को मृतक के रिश्तेदार सुमरत काजले ने बताया कि चार अगस्त की रात पुलिस को दी गई शिकायत में स्वजन ने रात में सूचना दी थी कि राजू काजले अपने पिता रामदयाल काजले से काम-धंधे की बात को लेकर विवाद कर रहा है।


सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो रामदयाल काजले गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। उनके सिर पर कुल्हाड़ी के कई गहरे घाव थे और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। स्वजन ने घायल के सिर पर कपड़ा बांधकर खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई।

यह भी पढ़ें- पड़ोसी से रंजिश में पालतू कुत्ते को फंदे से लटकाया, कुल्हाड़ी से काटकर किए 20-25 टुकड़े, वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा

आरोपी मौके से फरार

कुछ ही देर बाद रामदयाल काजले ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बीजादेही पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपित राजू काजले (43) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक जी.पी. बिल्लोरे का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपित की गिरफ्तारी के बाद घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।