• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूल में चोर की तालिबानी धुनाई: कटर लेकर पहुंचा था बैटरी चुराने, सारनी के लोगों ने पिलर से बांधकर सिखाया सबक

सलैया गांव में ट्रैक्टर की बैटरी निकालने की कोशिश कर रहे युवक को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। उसके पास वायर काटने के उपकरण भी मिले।

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:57:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:57:13 AM (IST)
बैतूल में चोर की तालिबानी धुनाई: कटर लेकर पहुंचा था बैटरी चुराने, सारनी के लोगों ने पिलर से बांधकर सिखाया सबक
बैटरी चोरी करने गए युवक को परिवार के लोगों ने रस्सी से पिलर के सहारे बांधा। नईदुनिया

HighLights

  1. ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करते पकड़ा युवक
  2. ग्रामीणों ने पिलर के सहारे रस्सी से बांध दिया
  3. डायल 112 की टीम उसे सारनी थाने ले गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल/सारनी। थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में बुधवार सुबह चोरी की नीयत से आए एक सिरफिरे युवक को ग्रामीणों की सतर्कता से रंगे हाथों दबोच लिया गया।

कॉलेज गेट के सामने खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चुराने का प्रयास कर रहे युवक को परिवार के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और भागने से रोकने के लिए उसे रस्सी से पिलर के सहारे बांधकर पुलिस को सूचना दे दी।

आहट मिलते ही जागे परिजन, औजार भी जब्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शोभापुर मैग्जीन कॉलोनी निवासी अमित (पिता पंचम मालवीय) सलैया गांव में कॉलेज गेट के पास खड़े एक ट्रैक्टर की बैटरी निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान परिजनों को आहट मिल गई और उन्होंने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही धर दबोचा।


तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तार और लॉक काटने वाले धारदार उपकरण बरामद हुए हैं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

यह भी पढ़ें- भोपाल के रिटायर्ड IAS हत्याकांड में आरोपी केयरटेकर की आगरा-मथुरा में तलाश; रैन बसेरों और मंदिरों में पुलिस की रेड

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बंधनमुक्त कराकर सारनी थाने ले गई। सारनी पुलिस का कहना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था या इसके पीछे कोई स्थानीय चोरी का गिरोह काम कर रहा है।