
नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल दौरे के दौरान विकास कार्यों की सौगातों का पिटारा खोलने के साथ ही कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ये पप्पू है कि मानता ही नहीं।
कांग्रेस का पता नहीं कहां बेड़ा गर्क कराएगा। इनके रहते-रहते रोज कांग्रेस की लुटिया डूबती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से से कांग्रेस की झाड़ू लग गई है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अपनी स्थिति समझने को तैयार नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले किसानों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिलती थी। किसानों की जमीन नीलाम की जाती थी और उनके साथ अन्याय होता था। उन्होंने चुनाव में हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर भी कांग्रेस को घेरा।
यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों को मिलेंगे चलते-फिरते घर, भोपाल में ₹4.25 करोड़ से 23 पुराने डिब्बे बनेंगे कैंपिंग कोच
उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस जीतती है, वहां ईवीएम पर सवाल नहीं उठाती और जहां हारती है, वहां मशीन को दोष देने लगती है। बंगाल में हारने पर हाय-रे हाय-रे कर रहे हैं, जबकि केरल में जीतने पर चुपचाप बैठ गए। जनता सब जानती है।