• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूल में जलसंकट : नल सूखे, हैंडपंप बंद... कुएं में उतरने को मजबूर लोग

गांव के अधिकांश हैंडपंप बंद हो चुके हैं। कई स्थानों पर बोरवेल सूख गए हैं। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों को अपनी जरूरत का पानी पाने के लिए कुएं के भीतर ...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 09 May 2026 04:38:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 04:40:22 PM (IST)
बैतूल में जलसंकट : नल सूखे, हैंडपंप बंद... कुएं में उतरने को मजबूर लोग
1-गांव में पानी के लिए महिलाएं कुंए पर तपती धूप में भी जमा होती हैं। 2- कुएं में पानी कम होने से लोग नीचे उतरकर बाल्टी भरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। नईदुनिया।

HighLights

  1. अंधेरबावड़ी गांव में पानी के लिए कुएं में उतरने को मजबूर ग्रामीण
  2. तीन हैंडपंप बंद, नल-जल योजना भी नहीं दे पा रही राहत
  3. ग्रामीणों ने टैंकर और हैंडपंप मरम्मत की मांग उठाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। अंधेरबावड़ी गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को पानी के लिए कुएं में उतरकर बाल्टियों से पानी निकालना पड़ रहा है।

खासतौर पर भैंसदेही और भीमपुर विकासखंड के कई गांवों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के बावजूद कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत अंधेरबावड़ी में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए कुएं में उतरकर पानी निकालना पड़ रहा है।

भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत अंधेरबावड़ी में तीन सौ घरों की आबादी एकमात्र पंचायत कुएं पर निर्भर हो गई है। गांव के तीन हैंडपंप बंद पड़े हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है।


पानी के लिए कर रहे संघर्ष

जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित अंधेरबावड़ी गांव में ग्रामीणों का अधिकांश समय अब पानी की व्यवस्था में ही बीत रहा है। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच पानी के लिए घंटों मशक्कत कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार कुएं में रातभर में थोड़ा-बहुत पानी जमा होता है। सुबह होते ही महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी भरने के लिए लाइन में लग जाते हैं। कई बार पानी को लेकर विवाद और झगड़े की स्थिति भी बन रही है।मजदूरी और रोजमर्रा के काम छोड़कर लोग दिन-रात पानी की व्यवस्था में लगे हैं।

यह भी पढ़ें- Indore News: चिंता की बात, गर्मी की आमद से पहले ही कम होने लगा तालाबों का जलस्तर

जल जीवन मिशन की व्यवस्थाएं भी बेअसर

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई बोरवेल सूख चुके हैं और जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई व्यवस्थाएं भी प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों को अपनी जरूरत का पानी पाने के लिए कुएं के भीतर उतरना पड़ रहा है।

नेताओं पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

गांव की महिलाओं जासू शैलूकर, उर्मिलाबाई और श्यामा अखंडे सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन बाद में गांव की समस्याओं को भूल जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गर्मियों में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में टैंकर से पानी पहुंचाने, खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने और जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच की मांग की है।

हाल ही में जिला पंचायत बैठक में भी जनप्रतिनिधियों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव पंचायत की ओर से भेजा गया है। निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।- निखिल जैन, सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग।