• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

ठंड से अकड़ गया था कोबरा, युवक ने अलाव की गर्मी देकर बचाई जान, Video वायरल

Viral News: वायरल वीडियो में युवक अलाव के पास बैठकर सांप को इधर-उधर न घूमने तथा किसी को नुकसान न पहुंचाने की हिदायत देता व सांप भी बीच-बीच में फन हिला...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 02 Jan 2026 10:25:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Jan 2026 10:25:04 PM (IST)
ठंड से अकड़ गया था कोबरा, युवक ने अलाव की गर्मी देकर बचाई जान, Video वायरल
युवक अलाव के पास बैठकर सांप के साथ।

HighLights

  1. भिंड में मौत के करीब था जहरीला सांप
  2. युवक ने अलाव की गर्मी देकर बचाई जान
  3. रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल Video

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। लहार क्षेत्र के आरुषी गांव में कड़ाके की ठंड से अकड़े एक कोबरा सांप को युवक ने अलाव की गर्मी देकर बचा लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

सांप पूरी तरह अकड़कर बेहोशी की हालत में था

बीएससी सेकंड ईयर के छात्र गिर्राज शंकर शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर की दोपहर वह अपने दोस्त के साथ बाइक से खेत की ओर जा रहे था। रास्ते में काला सांप पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर सांसें चलती नजर आईं। ठंड के कारण सांप पूरी तरह अकड़कर बेहोशी की हालत में था। उसने सांप को सुरक्षित तरीके से उठाकर पास में जल रहे अलाव के समीप बैठा दिया। अलाव की गर्माहट से उसमें हलचल शुरू हो गई और वह होश में आ गया।

यह भी पढ़ें- स्कूटी के अंदर बैठा था जहरीला नाग, सर्प मित्र ने उसी गाड़ी को 3KM चलाकर पहुंचाया गैरेज, रोंगटे खड़े कर देगा हैरतअंगेज रेस्क्यू

वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में युवक अलाव के पास बैठकर सांप को इधर-उधर न घूमने तथा किसी को नुकसान न पहुंचाने की हिदायत देता व सांप भी बीच-बीच में फन हिलाता नजर आ रहा है। करीब एक घंटे बाद सांप पूरी तरह सामान्य हो गया और जंगल की ओर चला गया। गिर्राज के चाचा अशोक शर्मा ने बताया कि उनके कुलदेव नागदेव हैं। परिवार घर के पास नागदेव में मंदिर भी नियमित पूजा करता है, इसलिए बिना डरे सांपों को संभाल लेते हैं।