• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Crime News: होली पर डीजे बजाने पर झगड़ा, पूर्व सरपंच के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Bhind Crime News: भिंड में डीजे बजाने पर दाे पक्षाें में विवाद, तीन राउंड हुई फायरिंग, एक की माैत, एक घायल।

By vikash.pandeyEdited By: vikash.pandey
Publish Date: Fri, 18 Mar 2022 04:28:12 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Mar 2022 04:28:12 PM (IST)
Bhind Crime News: होली पर डीजे बजाने पर झगड़ा, पूर्व सरपंच के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Bhind Crime News: अब्बास अहमद, भिंड नईदुनिया। ऊमरी थाना क्षेत्र के चरी कनावर गांव में होली पर डीजे बजाने पर सरपंच रंजीत सिंह भदौरिया और पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह भदौरिया में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की डीजे बंद कराने को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से पूर्व सरपंच के बड़े भाई लोकेंद्र उर्फ मझले भदौरिया की मौत हो गई। वहीं गांव का एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल है। हत्या की सूचना मिलने पर ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

शुक्रवार को होली पर ऊमरी थाना क्षेत्र के चरी कनावर गांव के चौराहे पर पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह भदौरिया पक्ष के लोग डीजे बजाकर होली उत्सव मना रहे थे। पास में ही रहने वाले सरपंच रंजीत भदौरिया और उनके पक्ष के लोग डीजे बजाने पर आपत्ति करने लगे। इस बीच दोनों पक्ष के लोगों ने डीजे बजाने वाले स्थान को लेकर दावेदारी की। इसी बीच दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान ही सरपंच रंजीत सिंह भदौरिया की ओर से गोलीबारी शुरू की गई। पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह भदौरिया के बड़े भाई 60 वर्षीय लोकेंद्र उर्फ मझले भदौरिया के सीने में एक गोली लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गांव के ही 22 वर्षीय रामू सिंह भदौरिया के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हत्या की सूचना मिलने पर ऊमरी थाना टीआइ विनय सिंह तोमर मय बल के मौके पर पहुंच गए, लेकिन इस दौरान आरोपित भाग निकले हैं। ऊमरी थाना पुलिस ने सरपंच रंजीत सिंह भदौरिया और उनके पक्ष के लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए घायल रामू सिंह ने बताया कि सरपंच पक्ष की ओर से एक के बाद एक 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऊमरी थाना पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।


वर्जन-

चरी कनावर गांव में होली पर डीजे बजाने को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सरपंच और उनके पक्ष के लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम दबिश दे रही है।

विनय सिंह तोमर, टीआइ, थाना ऊमरी