• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Crime News: पुलिस पकड़ने पहुंची तो दुष्कर्म के आरोपित ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हो गया घायल

भिंड क्राइम समाचार : आरोपित ने मंगलवार दोपहर घर में अकेली किशोरी से शराब के नशे में किया था दुष्कर्म।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 29 May 2024 12:35:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 May 2024 12:42:37 PM (IST)
Bhind Crime News: पुलिस पकड़ने पहुंची तो दुष्कर्म के आरोपित ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हो गया घायल
गोली लगने से घायल दुष्कर्म के आरोपित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

HighLights

  1. शिवम परिहार शराब के नशे में किशोरी के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
  2. किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी।
  3. दुष्कर्म का आरोपित अवैध हथियार लेकर मालनपुर से फरार होने के लिए रिठौरा की तरफ जा रहा था।

Bhind Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी है। गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी है। घायल को पुलिस ने गोहद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे की है।

बता दें, कि मालनपुर के सिंघवारी निवासी 17 वर्षीय किशोरी किराए के मकान में रहती है। इसी मकान में 22 वर्षीय शिवम परिहार पुत्र सुरेश परिहार निवासी मिहोनी थाना रावतपुरा रहता है। शिवम जमुना आटो कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह किशोरी के माता-पिता और भाई फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए। मंगलवार दोपहर जब किशोरी घर में अकेली थी, तभी शिवम परिहार शराब के नशे में किशोरी के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।


साथ ही घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन तुरंत घर पहुंचे और किशोरी को थाने ले गए और दुष्कर्म की जानकारी दी। साथ ही किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

युवक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म की सूचना एसपी डा. असित यादव को लगी तो उन्होंने मामले की गंभीरता से लिया और आरोपित को पकड़ने के लिए एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन और गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। साथ ही एसपी ने आरोपित को 12 घंटे में किसी भी हालत में पकड़ने का टास्क दिया।

naidunia_image

पुलिस देखकर बंदूक से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में जांघ में गोली लगी

एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार अलसुबह करीब सवा चार बजे सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपित अवैध हथियार लेकर मालनपुर से फरार होने के लिए रिठौरा की तरफ जा रहा है। एसडीओपी, मालनपुर टीआइ उमेश उपाध्याय, एसआइ बलवंत यादव, एएसआइ दिलीप सिंह तोमर, हवलदार राघवेंद्र शुक्ला, आरक्षक नवीन, दीपेंद्र, राजेश सिंह, दीपक , सोनू और मनीष मांझी के साथ सुबह पांच बजे इंडियन आयल कंपनी के तिराहे पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपित 12 बोर की बंदूक लेकर आता दिखाई दिया।

भिंड पुलिस ने आरोपित की घेराबंदी कर उसे आत्म समर्पण के लिए कहा तो आरोपित ने बंदूक से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे एक गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घायल आरोपित को पकड़ा और इलाज के लिए गोहद अस्पताल ले गई। पुलिस ने आरोपित से एक 12 बोर की बंदूक, एक कारतूस और दो खाली कारतूस जब्त किए हैं।

दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस टीम ने बुधवार अलसुबह इंडियन आयल कंपनी के तिराहे पर घेर लिया तो उसने बंदूक से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित के जांघ में गोली लगी है। डा. असित यादव, एसपी भिंड