• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Crime: एसएएफ हवलदार का ATM कार्ड बदलकर 45 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

बदमाशों ने अकाउंट से 45 हजार 100 रुपये निकाल लिए हैं। 17वीं बटालियन एसएएफ में पदस्थ हवलदार राजकुमार सिंह राजावत पुत्र देव सिंह राजावत निवासी दुर्गानगर...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 09:17:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jul 2024 09:17:24 PM (IST)
Bhind Crime: एसएएफ हवलदार का ATM कार्ड बदलकर 45 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
27 जून की दोपहर कार्ड बदलकर रुपये पार किए

HighLights

  1. बदमाशों ने अकाउंट से 45 हजार 100 रुपये निकाल लिए हैं
  2. धक्का दिया, जिससे उनका एटीएम कार्ड जमीन पर गिर गया
  3. एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने फिर घटना को अंजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। 17वीं बटालियन एसएएफ में पदस्थ हवलदार का एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने अकाउंट से 45 हजार 100 रुपये निकाल लिए हैं। हवलदार ने देहात थाना में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

17वीं बटालियन एसएएफ में पदस्थ हवलदार राजकुमार सिंह राजावत पुत्र देव सिंह राजावत निवासी दुर्गानगर ने बताया कि 27 जून 2024 की दोपहर करीब दो बजे वह कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एसबीआइ के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गए। उन्होंने कार्ड लगाकर 30 हजार रुपये निकाल लिए।


naidunia_image

इस दौरान बूथ में पहले से खड़े दो-तीन युवकों में एक युवक ने हाथ में धक्का दिया, जिससे उनका एटीएम कार्ड जमीन पर गिर गया। इस दौरान दूसरे युवक ने कार्ड जमीन से उठाकर उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया। जल्दबाजी में उन्होंने अपना कार्ड चेक नहीं किया। इसके बाद वह मेहगांव चले गए।

naidunia_image

शाम करीब चार बजे उनके बेटे गजेंद्र ने फोन कर बताया कि आपके अकाउंट से लगातार रुपये निकल रहे हैं। मेरे मोबाइल पर एसएमएस आया है। जब उन्होंने कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। इसके बाद वह मेहगांव से तत्काल भिंड आए और कलेक्ट्रेट स्थित एसबीआई शाखा में पहुंचे और मैनेजर से मिलकर धोखाधड़ी की शिकायत कर कार्ड को बंद करा दिया।

देहात थाने में एफआईआर दर्ज कराई

हवलदार राजावत का कहना है, कि उन्होंने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाकर बैंक मैनेजर और देहात थाना पुलिस को दिए। फुटेज में तीनों युवक रुपये निकालते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। बावजूद पुलिस और बैंक प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।