• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे पर सीएमएचओ को दी 50 पीपीई किट ताकि संक्रमण से बचें कोरोना यौद्वा

भिंड(नईदुनिया प्रतिनिधि)। चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे पर सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा को 50 पीपीई किट दी। जिलेभर...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 13 May 2020 09:36:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2020 09:36:23 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे पर सीएमएचओ को दी 50 पीपीई किट ताकि संक्रमण से बचें कोरोना यौद्वा

भिंड(नईदुनिया प्रतिनिधि)।

चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे पर सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा को 50 पीपीई किट दी। जिलेभर में कोरोना महामारी से लड़ने वाले चिकित्सीय योद्घाओं के उपयोग में यह किट आएगी। चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन से भरत सिंह चतुर्वेदी ने कहा कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी चिकित्सा योद्घा अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की रक्षा में लगे हैं। ऐसे में समाज का भी दायित्व है कि कोरोना योद्घाओं के लिए आगे आकर काम करें। पीपीई किट देना ऐसी ही पहल है।

री-यूजेवल पीपीई किट, एक से अधिक बार होगी उपयोग

भरत चतुर्वेदी ने बताया यह पीपीई किट री-यूजेवल है। इनका एक से अधिक बार उपयोग किया जा सकता है। कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से लड़ने में हम सबको चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे कोरोना वारियर्स की बढ़-चढ़कर मदद करना चाहिए। यथासंभव जरूरतमंद लोगों की और संस्थानों की मदद करना चाहिए। हमारे संस्थान द्वारा अभी प्रथम चरण में 50 पीपीई किट आज नर्स दिवस के अवसर पर जिले में कोरोना वायरस से लड़ने में सहायता के लिए प्रदान की जा रही हैं। इतनी ही किट 1 या 2 दिन में और उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा ने चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन को नर्स दिवस पर जिला चिकित्सालय को दी गईं पीपीई किट के लिए आभार व्यक्त किया। जिले के अन्य समाजसेवियों व संस्थानों से आव्हान किया कि वे लोगों की मदद के लिए आगे आएं। इस दौरान डॉ देवेश शर्मा, प्रमुख स्टाफ नर्स रीना यादव, डॉ. वरुण शर्मा, शैलू राजावत, नीतेश अग्रवाल और भीम श्रीवास मौजूद रहे।