• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों ने जाना गुमशुदा को खोजने में कैसे काम करती है चाइल्ड लाइन

चाइल्ड लाइन की ओर से ओझा नगर में ओपन हाउस कार्यक्रम में बच्चों को दी जानकारी भिंड(नप्र)। चाइल्ड लाइन की ओर से शहर के वार्ड एक ओझा नगर में ओपन हाउस कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आए बच्चों को बताया गया कि चाइल्ड लाइन किस तरह से गुमशुदा हुए बच्चों को खोजने का काम करती है। चाइल्ड लाइन के संचालक शिवभान सिंह राठौर

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 29 Dec 2021 08:41:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Dec 2021 08:41:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बच्चों ने जाना गुमशुदा को खोजने में कैसे काम करती है चाइल्ड लाइन

चाइल्ड लाइन की ओर से ओझा नगर में ओपन हाउस कार्यक्रम में बच्चों को दी जानकारी

भिंड(नप्र)। चाइल्ड लाइन की ओर से शहर के वार्ड एक ओझा नगर में ओपन हाउस कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आए बच्चों को बताया गया कि चाइल्ड लाइन किस तरह से गुमशुदा हुए बच्चों को खोजने का काम करती है। चाइल्ड लाइन के संचालक शिवभान सिंह राठौर ने बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कई तरह की जानकारी देकर जागरूक किया।

बच्चों की अंगुलियों से रटाया नंबर

ओझा नगर में हुए कार्यक्रम में 30 से ज्यादा बच्चे, महिलाएं शामिल हुए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा यादव, सहायिका सुनीता जैन ने कार्यक्रम के बारे में बच्चों को बताया। टीम मेम्बर ने कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई बच्चा गुम हो तो माता-पिता 1098 से मदद मांग सकते हैं। टीम मेम्बर अन्नाू तोमर ने बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 की निःशुल्क सेवा से अवगत कराया। एवं बच्चों को चाइल्डलाइन नं. 1098 हाथों की अंगुलियों की सहायता से आसान तरीके से याद रखने के बारे में बताया। बताया गया कि बच्चे या वयस्क कोई भी 1098 पर कॉल करके मदद की गुहार कर सकता है। चाइल्ड लाइन टीम बच्चों की मदद के लिये सम्पूर्ण देश में कही भी हाजिर होगी।


बच्चों का शोषण करे तो शिकायत करें

चाइल्ड लाइन टीम सदस्यों की ओर से बच्चों को बाल श्रम में लिप्त बच्चों को मुक्त करवाने, मेडीकल सुविधा दिलाने, शिक्षा से वंचित बच्चों, बाल व्यापार एवं भिक्षावृत्ति की स्थिति में घर से भागे बच्चे, बाल विवाह आदि रोकने में कोई भी व्यक्ति चाइल्ड लाइन 1098 पर कॉल करके सूचित कर सकता है। चाइल्ड लाइन की ओर से लगातार बच्चों को जगह-जगह नुक्कड़ नाटक आदि कर ओपन हाउस और जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में संचालक शिवभान सिंह राठौर, अन्नाू तोमर, उपेन्द्र व्यास, अनमोल चतुर्वेदी, अजब सिंह, आकाश शर्मा मौजूद रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।