_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। गोरमी थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके सेंट्रल बैंक खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए।
वहीं मिहोना थाना पुलिस ने पीएचक्यू से मिले पत्र के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के जरिए सिम उपलब्ध कराने और उस सिम से 7.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है।
गोरमी थाना क्षेत्र के वार्ड 14 निवासी 47 वर्षीय अखिलेश कुमार जैन पुत्र नेमीचंद्र जैन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अज्ञात आरोपी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके सेंट्रल बैंक के खाते से 96 हजार रुपये काट लिए गए। फरियादी के अनुसार घटना 13 सितंबर की दोपहर 2.45 बजे से 16 सितंबर की सुबह 7 बजे के बीच की है। घटना फरियादी के घर की बताई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- वॉट्सऐप पर आई फाइल को सोच-समझकर खोलना, रायपुर में बिजनेसमैन का अकाउंट हुआ खाली
पीएचक्यू से मिले पत्र के आधार पर ताहिर खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फर्जी दस्तावेज के जरिए सिम उपलब्ध कराई गई और इसी सिम से 7 लाख 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले की जांच की जा रही है। रोहित गुप्ता, थाना प्रभारी, मिहोना
यह भी पढ़ें- जबलपुर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, अधिकारी के 1.53 लाख और दुकानदार के 39 हजार रुपये उड़ाए