
Bhind Weather Update नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर में सोमवार को मौसम में बड़ा बदलाव आया। रात का तापमान न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन का तापमान भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। सुबह 10.30 बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों को काफी राहत मिली।
सोमवार को न्यूनतम नौ डिग्री रहा और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार रात नौ बजे से कोहरा बढ़ना शुरू हो गया था, जो दूसरे दिन बुधवार सुबह 9.30 बजे तक रहा। सुबह आठ बजे हवाओं में आर्द्रता 70 प्रतिशत थी, जबकि शाम का 43 प्रतिशत रही। बुधवार को हवा की गति बेहद कम भी, लेकिन दोपहर में 5 से 6 किमी प्रति घंटा हो गई। इसके बाद शाम काे गति 7 से 8 के बीच रिकार्ड दर्ज की गई। वहीं बुधवार को हवा की गति 5 से 6 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
.jpg)
जब आर्द्र हवा ऊपर उठकर ठंडी होती है तब जल वाष्प संघनित होकर जल की सूक्ष्य बूंदें बनाती हैं। कभी-कभी अनुकूल परिस्थतियों में हवा के बिना ऊपर उठे ही जल वाष्प जल की नन्ही बूंदों में बदल जाती है तब हम इसे कोहरा कहते हैं। तकनीकी रूप से बूंदाें के रूप में संधनित जल वाष्प के बादल को कोहरा कहा जाता है। यह वायुमंडल में जमीन की सतह के थोड़ा ऊपर ही फैला रहता है। किसी घने कोहरे में दृश्यता एक किमी से कमी हाे जाती है। इससे अधिक दूरी पर स्थित चीजें धुंधली दिखाई पड़ने लगती है।
सोमवार सुबह 10.30 बजे के बाद धीरे-धीरे धूप निकलना शुरू हो गई थी। दाेपहर 12 बजे तक पूरी तरह से धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। यही वजह है, कि दिन में आम दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही।