• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Weather Update: 39 डिग्री पहुंचा पारा, धूप ने बढ़ाई परेशानी, लोग हुए बेहाल

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा था। सुबह जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही लू की लपेटों के साथ गर्म हवाएं चलने से लोगों को शरीर झुलसने जैसे शिका...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:27:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 05:27:53 PM (IST)
Bhind Weather Update: 39 डिग्री पहुंचा पारा, धूप ने बढ़ाई परेशानी, लोग हुए बेहाल
बढ़ती गर्मी से लोग परेशान

HighLights

  1. शनिवार को लू के साथ गर्म हवाओं ने किया लोगों को बेहाल
  2. स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया

भिंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 पर स्थिर रहा। इसी के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा था। सुबह जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही लू की लपेटों के साथ गर्म हवाएं चलने से लोगों को शरीर झुलसने जैसे शिकायत होने लगीं।

रात हुई गर्म

दिन में जहां अधिकतम 39 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात में 22 डिग्री रहने से रातें भी गर्म रह रही हैं। ऐसे में रात के समय होने वाली शादियों का मजा भी गर्मी के कारण किरकिरा हो रहा है।


स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया

स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए कि गर्मी शुरू होने वाली है। गर्मियों के मौसम में वातावरण में अधिक तापमान के बदलाव से लू लगने की संभावना होती है। इसी के साथ खाद्य व पेय पदार्थों के दूषित होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

जिसके लिए जिले में पूर्व में ही अलर्ट जारी किया गया है। सीएमएचओ डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह ने कहा कि आमजन धूप व गर्मी से बचें। घर के अंदर हवादार, ठंडे स्थान पर रहें।

naidunia_image

यदि बाहर कार्य करना अति आवश्यक हो तो बाहरी गतिविधियां सुबह व शाम के समय में ही करें। अत्याधिक शारीरिक श्रम वाली गतिविधियां दिन के अधिकतम तापमान वाले घंटों में न करें।

सफेद व हल्के रंग के पतले कपड़ों का उपयोग करें, सिर को कपड़े या टोपी से ढ़कें। जूते-चप्पल तथा नजर के काले चश्में का प्रयोग करें। धूप में जाने से पहले भोजन व पर्याप्त पानी पिएं।

naidunia_image

अधिक से अधिक पेय पदार्थों (नॉन अल्कोहलिक) जैसे नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आमपना, दही, नारियल पानी आदि का सेवन करें। ताजा एवं स्वच्छ भोजन का सेवन करें।

शिशुओं तथा बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला व पुरुष घर के बाहर काम करने वाले, मानसिक रोगियों तथा उच्च रक्तचाप वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखें।