• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में पुलिस पर गंभीर आरोप, व्यापारी ने दो आरक्षकों पर 3.50 लाख रुपये हड़पने और मारपीट का लगाया आरोप

भिंड के भैंस व्यापारी ने दो आरक्षकों पर मारपीट कर 3.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। एएसपी ने सीएसपी को जांच सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन द...और पढ़ें

By Shivam PandeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 09:01:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 09:01:00 AM (IST)
भिंड में पुलिस पर गंभीर आरोप, व्यापारी ने दो आरक्षकों पर 3.50 लाख रुपये हड़पने और मारपीट का लगाया आरोप
भिंड में पुलिस पर गंभीर आरोप। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. व्यापारी ने दो आरक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया।
  2. व्यापार के 3.50 लाख रुपये गायब होने का दावा।
  3. सिटी कोतवाली ले जाकर पिटाई करने का आरोप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले के गोहद थाना क्षेत्र के किथौली गांव निवासी भैंस व्यापारी कासिम खान ने सिटी कोतवाली में पदस्थ दो आरक्षकों पर मारपीट कर व्यापार के 3.50 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल को शिकायती आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

ये है पूरा मामला

  • शिकायत के अनुसार कासिम खान पुत्र कल्लू खान ने बताया कि वह भैंस खरीद-बिक्री का कारोबार करता है। 5 जुलाई को वह भैंसों से भरी लोडिंग गाड़ी लेकर आगरा गया था। भैंस बेचकर 7 जुलाई की रात करीब एक बजे चालक राजू और साथी गुलाम के साथ भिंड लौट रहा था।

  • आरोप है कि शहर के बीच जोधपुर मिष्ठान के सामने गश्त कर रहे आरक्षक गौरव तोमर और आनंद त्रिपाठी ने वाहन रोककर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे सिटी कोतवाली ले जाकर भी पीटा गया।
  • व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले उससे नकद रुपये मांगे। उसने अपने पास मौजूद 2700 रुपये दे दिए। बाद में शेष राशि की भी व्यवस्था कर दी। फिर वह अपने वाहन में रखे व्यापार के 3.50 लाख रुपये लेने पहुंचा तो रकम गायब मिली। विरोध करने पर उसके साथ दोबारा मारपीट की गई और वहां से भगा दिया गया।

  • थाना प्रभारी ने दिया सीसीटीवी फुटेज जांचने का आश्वासन

    कासिम खान का कहना है कि उसने थाना प्रभारी को भी पूरी घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर संबंधित आरक्षकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करने और उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

    शहर में वसूली के आरोपों से पुलिस की साख पर सवाल

    • यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला बेहद गंभीर है। शहर में पहले भी रात के समय वाहनों से अवैध वसूली की चर्चाएं होती रही हैं। अब एक व्यापारी द्वारा बीच शहर में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर मारपीट और लाखों रुपये हड़पने जैसे आरोप लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • रात में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिसकर्मियों पर ही इस तरह के आरोप लगने लगें, तो आम नागरिक और व्यापारी न्याय की उम्मीद किससे करें?
  • सीसीटीवी जांच के बाद करेंगे सख्त कार्रवाई

    इस मामले में शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज व जांच के बाद दोषी मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदीप पटेल, एएसपी भिंड।

    ये भी पढ़ें- ग्वालियर में आवारा कुत्ते ने 9 वर्षीय बच्ची का कंधा चबाया, दस वर्षीय बच्चा भी हुआ शिकार