• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में आठ लोगों के खातों से 7.56 लाख रुपये की साइबर ठगी, अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के आठ मामले सामने आए हैं।

By Manoj ShrivastavaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 06:31:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 06:36:10 PM (IST)
भिंड में आठ लोगों के खातों से 7.56 लाख रुपये की साइबर ठगी, अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज

HighLights

  1. संबंधित थानों की पुलिस ने मामलों की जांच शुरू की
  2. किसी के खाते से 2.47 लाख तो किसी से 59 हजार निकले
  3. दबोह के हनुमान कॉलोनी निवासी के खाते भी निकले पैसे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के आठ मामले सामने आए हैं। अज्ञात आरोपितों ने लोगों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाते हुए बैंक खाते, फोन-पे और क्रेडिट कार्ड से कुल करीब 7.56 लाख रुपये निकाल लिए। संबंधित थानों की पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

देहात थाना क्षेत्र के भागमल का पुरा निवासी नवलसिंह के खाते से अज्ञात आरोपित ने धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं शास्त्री नगर ए ब्लॉक निवासी चंद्रेश परिहार की सुभाष तिराहा स्थित दुकान से संबंधित खाते से 1.36 लाख रुपये कटने की शिकायत की गई है।


मेहगांव थाना क्षेत्र में भिंड-ग्वालियर रोड पर सुल्तानसिंह पेट्रोल पंप के पास दुकान संचालक संतोष बाबू ओझा ने शिकायत की कि 4 सितंबर को दोपहर 3.15 से शाम 5.15 बजे के बीच शैलेष कुमार, संगीता पात्रा और एक अन्य व्यक्ति ने छलपूर्वक उनके खातों में कुल 88 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

किसी के खाते से 2.47 लाख तो किसी से 59 हजार निकले

फूफ थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा निवासी 23 वर्षीय रौनक प्रजापति के अटेर रोड स्थित क्लीनिक से जुड़े खाते से पहले एक रुपये, फिर 35 हजार और 49 रुपए अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। मौ थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी गोल्डी जैन के खाते से 30 हजार रुपये निकाले गए।

दबोह के हनुमान कॉलोनी निवासी के खाते भी निकले पैसे

दबोह के हनुमान कॉलोनी निवासी अजुद्दी प्रसाद के फोन पे से 8 सितंबर दोपहर करीब 12.30 बजे धोखाधड़ी कर 38,300 रुपये निकाल लिए गए। अटेर थाना क्षेत्र के रैपुरा निवासी 23 वर्षीय अमन शर्मा के साथ 31 अगस्त को करीब 59 हजार रुपये का साइबर फ्राड होने की शिकायत है।

वहीं बलारपुरा निवासी 33 वर्षीय धर्मेंद्र नरवरिया के क्रेडिट कार्ड से 4 सितंबर को कुल 2,47,153 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

यह भी पढ़ें- चंबल किनारे तैयार होंगे ट्रैक, करीब से देख सकेंगे डाल्फिन-घड़ियाल और दुर्लभ जीव