छत पर फोन पर बात कर रही थी मां, घर में खेलते समय पानी से भरे टब में गिरी एक साल की बच्ची, मौत
भिंड शहर के वीरेंद्र नगर वार्ड नंबर 6 में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक साल की बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 08:27:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 08:32:14 PM (IST)
छत पर फोन पर बात कर रही थी मां, घर में खेलते समय पानी से भरे टब में गिरी एक साल की बच्ची। प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- खेलते समय बच्ची घर में रखे पानी से भरे टब तक पहुंच गई
- मां ने जब बच्ची को पानी में देखा तो उनके होश उड़ गए
- वीरेंद्र नगर वार्ड नंबर 6 की घटना, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के वीरेंद्र नगर वार्ड नंबर 6 में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक साल की बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची घर के अंदर खेल रही थी, जबकि उसकी मां छत पर फोन पर बात कर रही थी।
इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची पानी से भरे टब में जा गिरी। कुछ देर बाद मां ने बच्ची को पानी में पड़ा देखा तो चीख-पुकार मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्वजन बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
खेलते समय बच्ची घर में रखे पानी से भरे टब तक पहुंच गई
जानकारी के अनुसार एक वर्षीय निहारिका पुत्री धर्मेंद्र बैस निवासी वीरेंद्र नगर वार्ड नंबर 6 गुरुवार दोपहर करीब 3.30 से 4 बजे के बीच घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसकी मां प्रीति उर्फ तनु छत पर फोन पर बात कर रही थी। खेलते समय बच्ची घर में रखे पानी से भरे टब तक पहुंच गई और उसमें गिर गई।
मां ने जब बच्ची को पानी में देखा तो उनके होश उड़ गए
मां ने जब बच्ची को पानी में देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद स्ववार में मातम छा गया। बच्ची के पिता धर्मेंद्र व्यास रेलवे में पेटीकार्ड के पद पर कार्यरत हैं। निहारिका की तीन साल की बड़ी बहन लड्डू है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला होने पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की।