• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड नगर पालिका में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, निलंबित कर्मचारी ने दिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

भिंड नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। नगर पालिका सीएमओ ने निलंबित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के खिलाफ यह शिकायत दर्ज...और पढ़ें

By Shivam PandeyEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 03:29:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 03:34:21 AM (IST)
भिंड नगर पालिका में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, निलंबित कर्मचारी ने दिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
नगर पालिका में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी

HighLights

  1. सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर बनाए नियुक्ति पत्र
  2. बर्खास्त दैनिक वेतनभोगी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR
  3. नौकरी के नाम पर 99 से ज्यादा लोगों से ठगी का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड: भिंड नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। नपा के बर्खास्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अतुल श्रीवास्तव के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का प्रकरण सिटी कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है। यह एफआईआर नपा सीएमाओ यशवंत वर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है।

नपा सीएमओ यशवंत वर्मा ने 3 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी को एक आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अतुल श्रीवास्तव द्वारा सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार किए गए। नपा के विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की गई।


सीएमओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अतुल श्रीवास्तव नपा में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे रहा है। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को नपा द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि यदि किसी व्यक्ति को अतुल श्रीवास्तव द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया है तो वह 7 दिन के भीतर कार्यालय को सूचित करें।

सार्वजनिक सूचना जारी होने से पहले और बाद में कुल 99 पीड़ितों के आवेदन नगर पालिका कार्यालय में प्राप्त हुए। इनमें से 49 लोगों का संयुक्त आवेदन और शेष लोगों के व्यक्तिगत आवेदन शामिल हैं। इन सभी आवेदनों का अवलोकन करने पर सामने आया कि 5 फरवरी 2024 से 8 दिसंबर 2025 के बीच लगातार फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी की गई।

यह भी पढ़ें- ठगों ने असम के होटल में बनाया था फर्जी कोर्ट रूम, Digital Arrest कर 1.34 करोड़ ठगी के मामले में कार्रवाई

99 से अधिक लोगों के साथ ठगी की आशंका

प्राप्त आवेदनों के अनुसार, आरोपी अतुल श्रीवास्तव ने नगद और आनलाइन माध्यम से करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस का कहना है कि 99 पीड़ितों के अलावा भी अन्य लोगों से ठगी किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नपा सीएमओ द्वारा शिकायत के साथ पीड़ितों के आवेदन और सहपत्र कुल 352 पृष्ठों में पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच कर ठगी की राशि, फर्जी नियुक्ति पत्रों और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।