• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

ग्वालियर से भिंड जा रही सूत्र सेवा बसों को दबंगों ने जबरन रोका, पुलिस वाहन पर किया पथराव, डरे-सहमे बैठे रहे यात्री

Bhind News: मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-719 पर बुधवार सुबह सूत्र सेवा बसों के साथ दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। बहुआ मोड़ पर स्थानीय...और पढ़ें

By Shivam PandeyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 11:25:10 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 11:25:10 AM (IST)
ग्वालियर से भिंड जा रही सूत्र सेवा बसों को दबंगों ने जबरन रोका, पुलिस वाहन पर किया पथराव, डरे-सहमे बैठे रहे यात्री
ग्वालियर से भिंड जा रही सूत्र सेवा बसों को दबंगों ने जबरन रोका, पुलिस वाहन पर किया पथराव

HighLights

  1. करीब डेढ़ से दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही
  2. मेहगांव थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया
  3. बसों का संचालन शासन से हुए अनुबंध के तहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-719 पर बुधवार सुबह सूत्र सेवा बसों के साथ दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। बहुआ मोड़ पर स्थानीय दबंगों ने सूत्र सेवा की 4 से 5 बसों को जबरन रोक दिया, जिससे हाईवे पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्र सेवा के मैनेजर पप्पू शर्मा ने बताया कि ग्वालियर से आ रही सूत्र सेवा बस को सुबह करीब 10.30 बजे बहुआ गांव के कुछ दबंगों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर रोक लिया। दबंगों का कहना था कि बस बहुआ गांव पर रुककर चलेगी, भले ही वहां अधिकृत स्टॉपेज हो या नहीं।


दबंगों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया

विरोध करने पर बस के कंडक्टर से हर चक्कर पर 100 रुपये की लंबे समय से मांग भी करते आ रहे थे। घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख मेहगांव थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

परेशान होते रहे यात्री

बसों को जबरन रोके जाने से भिंड और ग्वालियर की ओर जाने-आने वाली सूत्र सेवा बसें लेट हो गईं। कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई, डाक्टरों के अपाइंटमेंट निकल गए। मजबूरी में यात्रियों को अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ी। पहली बार जिले में सफर कर रहे बाहर के यात्रियों में भय का माहौल भी देखने को मिला।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

भिंड-ग्वालियर मार्ग पर पड़ने वाले कई गांवों में पहले भी बसों को जबरन रुकवाने, मुफ्त यात्रा और अवैध वसूली को लेकर विवाद हो चुके हैं। कई बार ग्रामीणों द्वारा बस की चाबी छीनने और चालक-कंडक्टर से मारपीट की घटनाएं भी सामने हैं जिनका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

बसों का संचालन शासन से हुए अनुबंध के तहत

सूत्र सेवा बस के संचालक सुरेश सिंह कुशवाह का कहना है कि ग्वालियर-भिंड मार्ग पर बसों का संचालन शासन से हुए अनुबंध के तहत किया जा रहा है। सेवा शर्तों के अनुसार बसों के निर्धारित स्टॉपेज भिंड, मेहगांव और ग्वालियर है। बीच में किसी भी अन्य स्थान पर स्टॉपेज निर्धारित नहीं है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त स्टापेज की मांग को लेकर आए दिन दबाव बनाया जाता है और मना करने पर बस स्टाफ से गाली-गलौज व अभद्रता की जाती है।

यह भी पढ़ें- भिंड नगर पालिका में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, निलंबित कर्मचारी ने दिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सुबह 11 बजे मेरी ट्रेन थी। इस वजह से मैं, सुबह भिंड से ग्वालियर जाने के लिए सूत्र सेवा में सवार हुआ था, लेकिन बहुआ के पास जाम लगने की वजह से मेरी ट्रेन छूट गई।

-सुनील कुमार, निवासी भिंड।

भिंड-ग्वालियर हाईवे बहुआ के पास कुछ लाेगों के द्वारा सूत्र सेवा बस को रोके जाने की शिकायत मिलने के तुरंत बाद फोर्स मौके पर पहुंच गया था। दबंगों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-महेश शर्मा, थाना प्रभारी मेहगांव।