• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 1.21 लाख छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के पैसे, 75% से ज्यादा अंक वालों की होगी चांदी

मध्य प्रदेश में इस साल भी 12वीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक पाने वालों की संख्या बढ़ी है। इस साल इस योजना के तहत करीब 1.21 लाख विद्यार्थियों को लैप...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 02:50:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 02:50:56 PM (IST)
MP में 1.21 लाख छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के पैसे, 75% से ज्यादा अंक वालों की होगी चांदी
MP में 1.21 लाख छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के पैसे

HighLights

  1. 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों की संख्या बढ़ी
  2. 12वीं के सफल विद्यार्थियों में यह पिछले वर्ष से 26 हजार से अधिक
  3. शिक्षा विभाग ने 75 फीसद से अधिक अंक पाने वालों की सूची मांगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में इस साल भी 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों की संख्या बढ़ी है। इसका असर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना पर भी पड़ा है। इस साल इस योजना के तहत करीब 1.21 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 26 हजार ज्यादा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल से उन सभी विद्यार्थियों की सूची मांगी है, जिन्होंने 12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।


विभाग द्वारा सूची के सत्यापन के बाद पात्र विद्यार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी। जून व जुलाई में विद्यार्थियों को लैपटाप की राशि प्रदान करने की तैयारी है। इस योजना पर इस साल सरकार करीब 302 करोड़ रुपयों से अधिक खर्च करने जा रही है।

हर साल बढ़ रहा आंकड़ा

वर्ष लैपटॉप पाने वालों की संख्या

2023 – 78000

2024 – 90,000

2025 - 94,500

16 साल पहले शुरू हुई थी योजना

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की शुरुआत वर्ष 2009-10 में की गई थी। प्रारंभ में इस योजना के तहत केवल 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ही पात्र माना जाता था। उस समय लाभार्थियों की संख्या करीब 20 से 25 हजार के बीच रहती थी। बाद में इसे घटाकर 70 प्रतिशत किया गया। कुछ वर्षों से 75 प्रतिशत अंक का मानक तय किया गया है।

स्कूल टॉपर को स्कूटी मिलती है

राज्य सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य योजनाएं भी चला रही है। शासकीय स्कूलों में 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने की योजना भी लागू है। इसमें स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला छात्र या छात्रा पात्र होता है।

यह भी पढ़ें- GST कटौती से मिली राहत युद्ध के भेंट चढ़ी, फ्रिज-AC-TV, लैपटॉप 15% तक महंगे

इस बार मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत करीब 1.21 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मंडल से ऐसे विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। धर्मेंद्र शर्मा, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।