• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बिल्डिंग परमीशन की 1025 फाइलें अटकीं, निगम कमिश्नर बोले- '30 नवंबर तक निराकरण करें'

भोपाल नगर निगम में एक हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले भवनों की अनुमति संबंधी फाइलें मुख्य नगर निवेशक की आपत्तियों के बाद कंसल्टेंट के पास लंबित हैं। कुछ मामले 300 दिन से अधिक पुराने हैं।

By anuj mainaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 02:19:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 02:19:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में बिल्डिंग परमीशन की 1025 फाइलें अटकीं, निगम कमिश्नर बोले- '30 नवंबर तक निराकरण करें'
नगर निगम कार्यालय, भोपाल।

HighLights

  1. 1025 भवन अनुमति की फाइलें अटकीं
  2. कुछ मामले 300 दिन से अधिक पुराने हैं
  3. 30 नवंबर तक निराकरण का लक्ष्य

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । नगर निगम में भवन अनुज्ञा शाखा में भवनों के निर्माण की अनुमति के लिए आईं एक हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाली 1025 फाइलें अटकी हुई हैं। इन फाइलों को मुख्य नगर निवेशक (सीसीपी) ने आपत्तियां लगाकर वापस लौटा दी हैं।

हैरानी यह है कि ये फाइलें बिल्डिंग इंस्पेक्टर, विधानसभाओं के प्रभारी नगर निवेशक और ऑर्किटेक्ट के स्तर से जांच और अनुमोदन के बाद मुख्य नगर निवेशक तक पहुंची थीं। इसके बावजूद उनमें कमियां मिलने पर इन्हें फिर उन्हीं स्तरों पर सुधार के लिए भेज दिया गया, जो अब कंसल्टेंट पास लंबित हैं।


300 दिन से अधिक पुराने मामले

इनमें कुछ ऐसी भी हैं, जिन्हें अटके हुए 300 दिन से अधिक हो चुके हैं। यानी भवन निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले लोग महीनों से फाइलों के एक टेबल से दूसरे टेबल तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

निगम सूत्रों के मुताबिक, लौटाई गई फाइलों में से करीब 350 फाइलों में डीम्ड या ऑर्किटेक्ट के माध्यम से अनुमति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन नगर निगम के पोर्टल पर अभी सभी 1025 फाइलें पेंडिंग दिख रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के पानी में मिला इंदौर वाला जानलेवा बैक्टीरिया, निगम ने ई-कोलाई मिलने का दावा किया खारिज

कमिश्नर ने दिया अल्टीमेटम

अब इसमें मामले में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित फाइलों का सात दिन में निराकरण किया जाए।

जिन फाइलों में सुधार संभव है, उनमें तत्काल संशोधन कराया जाए और जो नियमों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें निरस्त किया जाए। ऐसे में अब नगर निगम कंसल्टेंट से संपर्क कर इन फाइलों की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है।

प्लाट डेटा की कई फाइलें लंबे समय से कंसल्टेंट के पास लंबित है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। हमारी कोशिश है कि 30 नवंबर तक सभी पेंडिंग फाइलें क्लियर कर दी जाएं। - रामप्रकाश अहिरवार, निगमायुक्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।