MP में देर रात 12 IPS के ट्रांसफर, नर्मदापुरम-बैतूल समेत 5 जिलों के SP बदले
मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 07:51:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 08:02:21 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा, आलीराजपुर सहित कई जिलों के एसपी बदले
- रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी जिम्मेदारी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया भोपाल । प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इनमें पांच पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। नर्मदापुरम में साईंकृष्णा एस थोटा की जगह 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल उज्जैन के सेनानी दीपक कुमार शुक्ला को पदस्थ किया गया है। बैतूल में वीरेंद्र जैन के स्थान पर पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक अमित सक्सेना को पदस्थ किया गया है।
सव्यसाची सराफ और अंकित जायसवाल का तबादला
पन्ना में निवेदिता नायडू की जगह साइबर पुलिस अधीक्षक, इंदौर सव्यसाची सराफ को नियुक्त किया गया है। हरदा में शशांक के स्थान पर भोपाल रेल पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और आलीराजपुर में रघुवंश कुमार सिंह की जगह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन के पुलिस अधीक्षक समर वर्मा पदस्थ किए गए हैं। रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
वीरेंद्र जैन होंगे भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त
निवेदिता नायडू को 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर का सेनानी और वीरेंद्र जैन को भोपाल नगरीय पुलिस में उपायुक्त नियुक्त किया गया है। साईंकृष्णा थोटा पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक होंगे। अभिषेक आनंद को प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर से 15वीं वाहिनी, इंदौर का सेनानी बनाया गया है। श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर का सेनानी पदस्थ किया गया है।
रघुवंश कुमार सिंह भोपाल में डीआईजी
बता दें कि 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह डीआईजी पद पर दिसंबर 2025 में पदोन्नत हो गए थे। अब पद रिक्त होने पर आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक से उन्हें पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है। वहीं, राज्य पुलिस सेवा से हाल ही में आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत अमित सक्सेना को पुलिस कप्तानी मिली है।