भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या, खंडहर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक खंडहर से 11 से 12 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर ...और पढ़ें
By Brajendra rishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 02:43:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 02:43:14 PM (IST)
इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी फैल गई है। सौ- पुलिसHighLights
- बैरागढ़ में बच्ची का शव मिलने से सनसनी
- गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद मिला शव
- पुलिस और एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 11 से 12 साल की एक मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया है।
पन्नी बीनने का काम करती थी मृतका
पुलिस के मुताबिक, मृतका बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी और परिवार का हाथ बंटाने के लिए पन्नी बीनने का काम करती थी।
परिजनों ने बताया कि बच्ची गुरुवार रात करीब 8:00 बजे अपने घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुता नहीं लगा, तो परिजनों ने देर रात बैरागढ़ थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मौके पर पहुंचे एसीपी और एफएसएल टीम
घटना की सूचना मिलते ही बैरागढ़ एसीपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को भी तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस और एफएसएल टीम ने खंडहर से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रात में बच्ची उस खंडहर तक कैसे पहुँची और इस जघन्य वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी फैल गई है।