• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के 125 वन अधिकारी भ्रष्टाचार के घेरे में! लोकायुक्त में 33 और EOW में 92 मामले दर्ज, जांच जारी

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक व अनुविभागीय अधिकारी वन (SDO) संजीव शर्मा ही नहीं मध्य प्रदेश में 125 वन अधिकारी लोकायुक्त और राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के आरोपित हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 05:27:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 05:27:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी के 125 वन अधिकारी भ्रष्टाचार के घेरे में! लोकायुक्त में 33 और EOW में 92 मामले दर्ज, जांच जारी
प्रदेश के 125 वन अधिकारी हैं अनियमितताओं के आरोपी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रदेश के 125 वन अधिकारी हैं अनियमितताओं के आरोपी
  2. विधानसभा में भी उठ चुका है अनियमितता का मामला
  3. जांच के 92 मामलों में 35 मामलों की रिपोर्ट शासन को

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक व अनुविभागीय अधिकारी वन (एसडीओ) संजीव शर्मा ही नहीं मध्य प्रदेश में 125 वन अधिकारी लोकायुक्त और राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के आरोपित हैं। भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के इन अधिकारियों के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन में 33 और राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में 92 मामले दर्ज है।

12 अधिकारियों पर जांच जारी

इन अधिकारियों की अनियमितताओं का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। विधानसभा को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 12 वन अधिकारियों के विरुद्ध जांच चल रही है। लोकायुक्त के 22 मामलों में जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। ईओडब्ल्यू में हुई शिकायतों और जांच के 92 मामलों में 35 मामलों में रिपोर्ट शासन को भेजी गई है और शेष मामलों में जांच की जा रही है।


संजीव शर्मा की IFS में नियुक्ति खटाई में पड़ सकती है

इधर, पिछले दिनों एसडीओ संजीव शर्मा के सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में नकदी के साथ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके चलते उनकी आइएफएस संवर्ग में नियुक्ति खटाई में पड़ सकती है। राज्य वन सेवा से आइएफएस में नियुक्ति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक भी हो चुकी है, पात्रता सूची में संजीव का भी नाम है।

यह भी पढ़ें- एमपी में जनशिकायतों का अंबार, राजस्व के ही 1.5 लाख से ज्यादा मामले लंबित, अब सीएम कार्यालय रखेगा नजर

इन प्रमुख वन अधिकारियों के विरुद्ध चल रही विभागीय जांच

  • आइएफएस : व्हीएस होतगी, सीएस निनामा, देवांशु शेखर, अजय कुमार पांडेय, नरेश दोहरे, आरएस सिकरवार।
  • एसएफएस : आरके गुरुदेव, कैलाश वर्मा, आरएन द्विवेदी, मनीषा पुरवार, सुरेश अहिरवार, मनोज कटारिया।

ईओडब्ल्यू की जांच में घिरे प्रमुख आइएफएस

डीके अग्रवाल, लवित भारती, पीएन मिश्रा, एसके पलाश, बीएस अन्नागिरी, भगवती पवार, राजीव मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, आजाद सिंह डबास, महेंद्र उईके, राकेश कुमार पाठक, आरएस सिकरवार, आरबी वर्मा, गौरव चौधरी, केपी सिंह बघेल, डा दिलीप कुमार, आरएन चौधरी, बीबी सिंह, निजाम कुरैशी, प्रभात कुमार वर्मा, विपिन पटेल सहित अन्य आइएफएस अधिकारी ईओडब्ल्यू की जांच में घिरे हुए हैं।

राज्य वन सेवा से भारतीय वन सेवा में नियुक्ति के लिए अक्टूबर में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हो चुकी है। केंद्र सरकार को भेजी गई पात्रता सूची में संजीव का नाम है। लोकायुक्त प्रकरण के चलते शर्मा का लिफाफा बंद हो सकता है, इससे उनका आइएफएस अवार्ड प्रभावित होगा।- अतुल कुमार मिश्रा, वन विभाग के सेवानिवृत्त सचिव।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।